Raipur Bulldozer Action: सुबह 5 बजे पहुंचा बुलडोजर… रायपुर के इस स्कूल में आखिर ऐसा क्या बन रहा था?

Raipur Bulldozer Action

Raipur Bulldozer Action: प्रशासन ने तड़के 5 बजे की कार्रवाई, स्कूल परिसर में बन रहे भवन को किया जमींदोज; सुरक्षा के बीच चला अभियान

Raipur Bulldozer Action: रायपुर में सुबह होते ही प्रशासन ने बड़ा एक्शन लेते हुए सेंट पॉल स्कूल परिसर में बुलडोजर चला दिया। जिस भवन को सामुदायिक भवन बताया जा रहा था, उस पर चर्च निर्माण के आरोप लगे थे। आखिर कार्रवाई से पहले अंदर क्या मिला और क्यों बढ़ा विवाद? पढ़िए पूरी खबर।

Raipur Bulldozer Action: सेंट पॉल स्कूल परिसर में चला बुलडोजर, चर्च निर्माण के आरोपों के बीच प्रशासन का बड़ा एक्शन

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और कब्जों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में सोमवार सुबह जिला प्रशासन ने सेंट पॉल स्कूल परिसर में बड़ी कार्रवाई करते हुए निर्माणाधीन भवन पर बुलडोजर चला दिया। चर्च निर्माण के आरोपों को लेकर विवादों में आए इस भवन को प्रशासन ने जमींदोज कर दिया।

Raipur Bulldozer Action के दौरान जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में लेकर अभियान चलाया गया।

तड़के 5 बजे पहुंची प्रशासन की टीम

जानकारी के अनुसार प्रशासन की टीम भारी पुलिस बल और मशीनरी के साथ सुबह करीब 5 बजे सेंट पॉल स्कूल परिसर पहुंची। कार्रवाई शुरू करने से पहले निर्माणाधीन भवन के अंदर मौजूद सामान को बाहर निकाला गया।

बताया जा रहा है कि भवन के भीतर से कुछ ऐसी वस्तुएं भी मिलीं, जिनका उपयोग चर्च गतिविधियों में किया जाता है। इसके बाद प्रशासन ने भवन को अवैध निर्माण मानते हुए बुलडोजर की मदद से ढहा दिया।

सामुदायिक भवन या चर्च? इसी को लेकर बढ़ा था विवाद

स्थानीय स्तर पर इस निर्माण को लेकर पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। आरोप लगाए जा रहे थे कि सामुदायिक भवन के नाम पर परिसर में चर्च का निर्माण किया जा रहा है।

इसी मुद्दे को लेकर विभिन्न हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन भी किया था और प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप की मांग की थी। विवाद बढ़ने के बाद प्रशासन ने पूरे मामले की जांच की और उसके बाद यह कार्रवाई की गई।

सुरक्षा के बीच चला अभियान

कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। स्कूल परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई।

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि कार्रवाई पूरी तरह नियमों के तहत की गई है और अवैध निर्माण के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Raipur Bulldozer Action

शहर में चर्चा का विषय बनी कार्रवाई

सुबह-सुबह हुई इस बुलडोजर कार्रवाई ने राजधानी में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। स्थानीय लोगों के बीच इस कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। वहीं प्रशासन का कहना है कि कानून और नियमों के अनुसार ही निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें: Bijapur Fuel Shortage: पेट्रोल-डीजल की किल्लत से भड़के किसान, निकाली ट्रैक्टर रैली

Youthwings