India’s Got Latent Season 2: समय रैना के निशाने पर आलिया भट्ट! पति रणबीर कपूर को लेकर भी कर दिया बड़ा मजाक

India's Got Latent Season 2

India’s Got Latent Season 2: ‘अल्फा’ के प्रमोशन के लिए पहुंचीं आलिया भट्ट और शरवरी वाघ, समय रैना के मजाकों पर हंसी से गूंज उठा पूरा सेट

‘कहां कान्स और कहां लेटेंट’, ‘जिगरा देखकर मुझे भी पछतावा हुआ’… समय रैना ने आलिया भट्ट के सामने ऐसे-ऐसे मजाक किए कि खुद एक्ट्रेस भी अपनी हंसी नहीं रोक पाईं। जानिए शो में क्या-क्या हुआ और क्यों चर्चा में है ‘India’s Got Latent Season 2’ का पहला एपिसोड।

India’s Got Latent Season 2: आलिया भट्ट को समय रैना ने किया रोस्ट, दर्शकों की हंसी नहीं रुकी

कॉमेडियन समय रैना का चर्चित शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ अपने दूसरे सीजन के साथ एक बार फिर दर्शकों के बीच लौट आया है। शो का पहला एपिसोड नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है और रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू हो गई है। इस बार शो के पहले एपिसोड में बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और शरवरी वाघ खास मेहमान के रूप में नजर आईं। दोनों अपनी आगामी फिल्म ‘अल्फा’ के प्रमोशन के लिए शो में पहुंची थीं।

हालांकि शो का सबसे चर्चित हिस्सा रहा समय रैना का आलिया भट्ट को अपने खास अंदाज में रोस्ट करना, जिस पर दर्शकों के साथ-साथ खुद आलिया भी हंसने पर मजबूर हो गईं।

‘जिगरा’ को लेकर समय रैना का मजेदार तंज

India’s Got Latent Season 2 की शुरुआत में समय रैना ने आलिया भट्ट का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि इतनी बड़ी स्टार उनके शो में आई हैं। इस पर आलिया ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया कि उन्हें यहां आने का थोड़ा पछतावा हो रहा है।

आलिया की इस बात पर समय ने तुरंत चुटकी लेते हुए कहा, “मुझे भी आपकी फिल्म ‘जिगरा’ देखकर पछतावा हुआ था।”

यह सुनते ही पूरा सेट ठहाकों से गूंज उठा। दर्शकों ने जोरदार तालियां बजाईं और आलिया भी अपनी हंसी नहीं रोक सकीं।

India's Got Latent Season 2

रणबीर कपूर को लेकर भी लिया मजेदार मजाक

समय रैना यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा कि वह आलिया के बगल में बैठकर थोड़ा नर्वस महसूस कर रहे हैं क्योंकि वह उनके पति रणबीर कपूर के बहुत बड़े फैन हैं।

कॉमेडियन के इस अंदाज ने माहौल को और हल्का बना दिया और दर्शकों का मनोरंजन जारी रहा।

‘कहां कान्स और कहां लेटेंट’

शो के दौरान समय रैना ने आलिया की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी फिल्मों ने हजारों करोड़ रुपये की कमाई की है, उनके पास नेशनल अवॉर्ड से लेकर कई फिल्मफेयर अवॉर्ड हैं, फिर भी वह ‘लेटेंट’ जैसे शो में क्यों आई हैं।

उन्होंने मजाक में कहा,

“कहां कान्स और कहां लेटेंट… लेकिन यहां कैमरे सिर्फ आप पर हैं।”

समय की यह लाइन सुनकर आलिया भट्ट जोर-जोर से हंसने लगीं, जबकि दर्शकों ने भी हूटिंग और तालियों के साथ प्रतिक्रिया दी।

आलिया ने भी दिया मजेदार जवाब

समय के मजाकों का जवाब देते हुए आलिया भट्ट ने कहा कि सभी लोग कपिल शर्मा के आभारी हैं क्योंकि उन्होंने लोगों को हंसाने की एक नई संस्कृति दी है।

इस पर समय ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए कहा,

“वाह आलिया जी, यहां तो आप फनी हो गईं… जाकिर भाई के साथ क्या हो गया था?”

उनकी इस टिप्पणी ने एक बार फिर पूरे माहौल को हंसी से भर दिया।

शरवरी वाघ को पहचानने से किया इनकार

शो में मौजूद दूसरी मेहमान शरवरी वाघ भी समय रैना के मजाक से नहीं बच सकीं। कॉमेडियन ने मजाकिया अंदाज में उन्हें पहचानने से ही इनकार कर दिया।

जब शरवरी से पूछा गया कि क्या उन्होंने ‘लेटेंट’ के एपिसोड देखे हैं, तो उन्होंने जवाब दिया कि उन्होंने शो के वीडियो न्यूज चैनलों पर देखे हैं। इस जवाब पर भी दर्शकों ने खूब मजे लिए।

रिलीज होते ही चर्चा में आया पहला एपिसोड

India’s Got Latent Season 2 का पहला एपिसोड रिलीज होने के साथ ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। आलिया भट्ट, शरवरी वाघ और समय रैना के बीच हुई मजेदार बातचीत दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। यही वजह है कि शो एक बार फिर मनोरंजन जगत में चर्चा का विषय बन गया है।

यह भी पढ़ें: टेक्सास में भारतीय मूल के 19 वर्षीय छात्र गौरव चोपड़ा ने माता-पिता और दादी की गोली मारकर हत्या की, भाई ने कॉल कर बचाई जान

टेक्सास में भारतीय मूल के 19 वर्षीय छात्र गौरव चोपड़ा ने माता-पिता और दादी की गोली मारकर हत्या की, भाई ने कॉल कर बचाई जान

Youthwings