भारतीय वायु सेना में अफसर बनने का मौका, AFCAT-02/2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी

भारतीय वायु सेना

देश के युवाओं के लिए भारतीय वायु सेना में करियर बनाने का शानदार अवसर सामने आया है। इंडियन एयर फोर्स ने AFCAT-02/2026 भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए फ्लाइंग और ग्राउंड ड्यूटी शाखाओं में कुल 142 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

विभिन्न शाखाओं में निकली रिक्तियां

एयरफोर्स द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार फ्लाइंग ब्रांच के अलावा टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल ग्राउंड ड्यूटी शाखाओं में भी उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया के तहत योग्य अभ्यर्थियों को भारतीय वायु सेना में अधिकारी के रूप में सेवा देने का अवसर मिलेगा।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

टेक्निकल ब्रांच के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग या संबंधित विषय में डिग्री होना आवश्यक है। वहीं अन्य पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित की गई हैं। फ्लाइंग ब्रांच के लिए उम्मीदवारों की आयु 20 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि ग्राउंड ड्यूटी शाखाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा 26 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना निर्धारित कट-ऑफ तिथि के आधार पर की जाएगी।

परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, एयर फोर्स सिलेक्शन बोर्ड (AFSB) इंटरव्यू और अन्य निर्धारित परीक्षणों के माध्यम से किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में सफल अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के बाद विभिन्न शाखाओं में नियुक्त किया जाएगा।

आवेदन शुल्क और छूट

AFCAT परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क 550 रुपये निर्धारित किया गया है। हालांकि एनसीसी स्पेशल एंट्री और कुछ अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क में छूट प्रदान की गई है।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार AFCAT की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सबसे पहले पंजीकरण करें। इसके बाद लॉगिन कर आवेदन पत्र में आवश्यक जानकारी भरें, दस्तावेज अपलोड करें और निर्धारित शुल्क का भुगतान कर फॉर्म जमा करें। आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट होने के बाद उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।

Youthwings