Pharmacy Shutdown News: देशभर में इस दिन बंद रहेंगी सभी दवा दुकानें, ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बड़ा आंदोलन
Pharmacy Shutdown News: ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ देशभर के व्यापारियों का सांकेतिक बंद
Pharmacy Shutdown News: देशभर में दवा दुकानों के बंद रहने की घोषणा से हड़कंप मच गया है। आखिर क्यों लिया गया यह बड़ा फैसला? ऑनलाइन दवा बिक्री को लेकर व्यापारी क्यों हैं नाराज? सरकार की भूमिका पर भी उठे सवाल, पढ़िए पूरी खबर…
Pharmacy Shutdown News : इस दिन देशभर में बंद रहने वाली हैं सभी दवा की दुकानें, व्यापारियों का बड़ा फैसला, पढ़िए क्यों उठाया ये कदम
देशभर के दवा व्यापारियों ने ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में 20 मई को एक दिन का सांकेतिक बंद रखने का फैसला किया है। इस फैसले के बाद पूरे देश में मेडिकल स्टोर्स एक दिन के लिए बंद रहेंगे, जिससे दवा व्यापार से जुड़े लोगों में हलचल तेज हो गई है।
ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ नाराजगी
दवा व्यापारियों का कहना है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के जरिए दवाओं की अनियंत्रित बिक्री से पारंपरिक मेडिकल स्टोर्स के कारोबार पर गंभीर असर पड़ रहा है। उनका मानना है कि यह व्यवस्था छोटे और मध्यम स्तर के व्यापारियों के अस्तित्व के लिए बड़ा खतरा बनती जा रही है।
CAIT और चेंबर ऑफ कॉमर्स का समर्थन
इस आंदोलन को छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स और कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) का भी समर्थन मिला है। इसी को लेकर हाल ही में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आंदोलन की रणनीति और इसके स्वरूप पर विस्तार से चर्चा हुई।
मरीजों को राहत देने का दावा
व्यापारिक संगठनों ने स्पष्ट किया है कि उनका उद्देश्य मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा पहुंचाना नहीं है। आपातकालीन सेवाएं, अस्पतालों के भीतर स्थित दवा दुकानें और आवश्यक मेडिकल सेवाएं इस बंद से बाहर रखी गई हैं।
रायपुर दवा व्यापारी संघ का बयान
रायपुर दवा व्यापारी संघ के अध्यक्ष विनय कृपलानी ने कहा कि उनका विरोध केवल ऑनलाइन दवा बिक्री की अनियंत्रित व्यवस्था को लेकर है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार इस मुद्दे पर सकारात्मक चर्चा कर एक संतुलित समाधान निकालेगी।

सरकार से समाधान की उम्मीद
व्यापारियों का कहना है कि यदि सरकार इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करती है तो ऐसा समाधान निकाला जा सकता है जिससे मरीजों की सुविधा और छोटे व्यापारियों के हित दोनों सुरक्षित रह सकें।
यह भी पढ़ें: सुशासन तिहार में फूटा सांसद Brijmohan Agrawal का गुस्सा, मंच से ही नायब तहसीलदार की लगाई क्लास
सुशासन तिहार में फूटा सांसद Brijmohan Agrawal का गुस्सा, मंच से ही नायब तहसीलदार की लगाई क्लास
