CG Liquor Scam Case: 101 करोड़ के OT भुगतान घोटाले में EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई, डिस्टलरी VP गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में सामने आए बहुचर्चित शराब घोटाले के ओवरटाइम भुगतान मामले में जांच एजेंसियों ने एक और बड़ी गिरफ्तारी की है। EOW और ACB की संयुक्त टीम ने छत्तीसगढ़ डिस्टलरी के वाइस प्रेसिडेंट (मार्केटिंग) एन. उदय राव को 101 करोड़ रुपये से अधिक के कथित घोटाले के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी को विशेष अदालत में पेश कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई।
Liquor Scam Investigation में लगातार बढ़ रही गिरफ्तारियां
इस मामले में जांच एजेंसियां पहले ही सात अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी हैं। सभी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। जांच आगे बढ़ने के साथ ही इस घोटाले का दायरा और व्यापक होता जा रहा है।
Manpower Billing और Payment Process पर सवाल
जांच में यह सामने आया है कि CSML (छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड) के रिकॉर्ड में मैनपावर सप्लाई का जिम्मा ए-टू-जेड इंफ्रा सर्विसेस लिमिटेड के पास था, लेकिन वास्तविक रूप से बिलिंग, भुगतान और संचालन की प्रक्रिया में एन. उदय राव की अहम भूमिका बताई जा रही है। आरोप है कि ओवरटाइम और अतिरिक्त भुगतान उनके निर्देश पर किया जाता था।
Money Flow और Commission Network की जांच तेज
एजेंसियों का दावा है कि इस पूरे सिस्टम में कमीशन आधारित नेटवर्क सक्रिय था। ओवरटाइम और बोनस से जुड़ी रकम का समन्वय अरुणपति त्रिपाठी के माध्यम से आगे अनवर ढेबर तक पहुंचने की बात जांच में सामने आई है। फिलहाल पूरे वित्तीय नेटवर्क की परतें खोली जा रही हैं।
2019-24 के बीच 180 करोड़ से अधिक का अतिरिक्त भुगतान
विवेचना में मिले दस्तावेजों के अनुसार, 2019-20 से 2023-24 के बीच मैनपावर एजेंसियों को तीन अलग-अलग श्रेणियों में भारी भुगतान किया गया। इसमें 101.20 करोड़ रुपये ओवरटाइम, 12.21 करोड़ रुपये बोनस और 54.46 करोड़ रुपये अतिरिक्त कार्य दिवस के नाम पर शामिल हैं। सर्विस चार्ज जोड़ने पर कुल राशि लगभग 182.98 करोड़ रुपये तक पहुंचती है।
