ED की रडार पर तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू, मनी लॉन्ड्रिंग केस में भेजा गया नोटिस
ED की रडार पर तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू, मनी लॉन्ड्रिंग केस में भेजा गया नोटिस रियल एस्टेट फ्रॉड केस में एन्डोर्समेंट डील बनी जांच का हिस्सा, 5.9 करोड़ की फीस पर सवाल
रियल एस्टेट फ्रॉड केस में एन्डोर्समेंट डील बनी जांच का हिस्सा, 5.9 करोड़ की फीस पर सवाल
हैदराबाद/नई दिल्ली । साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार महेश बाबू इन दिनों कानूनी मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में नोटिस जारी किया है, जिसमें उन्हें जांच के लिए पेश होने को कहा गया है।
क्या है मामला?
मामला दो रियल एस्टेट कंपनियों – साई सूर्या डेवलपर्स और सुराना ग्रुप – से जुड़ा है, जिन पर धोखाधड़ी और वित्तीय अनियमितता का आरोप है। इन कंपनियों के प्रोजेक्ट के प्रमोशन से महेश बाबू जुड़े हुए थे, और ED अब उनके एन्डोर्समेंट डील की जांच कर रहा है।
5.9 करोड़ की डील पर उठे सवाल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, महेश बाबू को इस प्रोजेक्ट के प्रचार के लिए 5.9 करोड़ रुपये की फीस मिली थी।
-
इनमें से 3.4 करोड़ रुपये चेक से
-
और 2.5 करोड़ रुपये नकद में दिए गए थे।
ED को संदेह है कि नकद में किया गया भुगतान, कंपनी द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग की योजना का हिस्सा हो सकता है। इसी के चलते एक्टर को समन जारी किया गया है।
अब क्या?
सूत्रों के अनुसार, ED महेश बाबू से यह जानना चाहता है कि उन्हें नकद भुगतान कैसे और किन परिस्थितियों में मिला। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या उन्हें इस प्रोजेक्ट की वित्तीय पृष्ठभूमि की जानकारी थी।
