छत्तीसगढ़ आबकारी आरक्षक भर्ती 2025: 200 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानिए पूरी जानकारी

रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य के युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। कार्यालय आबकारी आयुक्त, छत्तीसगढ़, रायपुर द्वारा आबकारी आरक्षक (Excise Constable) के 200 पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा किया जाएगा।

भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारियाँ:

विभाग का नाम: आबकारी विभाग, छत्तीसगढ़

पद का नाम: आबकारी आरक्षक (Excise Constable)

कुल पद: 200

योग्यता: 12वीं पास

नागरिकता: केवल छत्तीसगढ़ राज्य के निवासी आवेदन कर सकते हैं

आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन

आवेदन प्रारंभ तिथि: 04 जून 2025

आवेदन की अंतिम तिथि: 27 जून 2025

परीक्षा तिथि: 27 जुलाई 2025

आयु सीमा: 18 से 40 वर्ष

ऑफिशियल वेबसाइट: vyapamcg.cgstate.gov.in

आवश्यक दस्तावेज:

पासपोर्ट साइज फोटो

हस्ताक्षर

मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी

10वीं और 12वीं की मार्कशीट

जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

आवेदन कैसे करें?:

सबसे पहले vyapamcg.cgstate.gov.in वेबसाइट पर जाएं।

अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें या नया रजिस्ट्रेशन करें।

“Excise Constable (ABA25)” भर्ती लिंक पर क्लिक करें।

फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।

दस्तावेज़ अपलोड करें और निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।

सबमिट बटन पर क्लिक करें और आवेदन की एक प्रति सुरक्षित रखें।

Youthwings