CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ में मौसम का अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज और येलो चेतावनी जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में खराब मौसम को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। आने वाले समय में गरज-चमक के साथ तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है।

 

मौसम विभाग के अनुसार सूरजपुर, कोरिया, पेंड्रा, कोरबा, मुंगेली, बिलासपुर, बालोद, राजनांदगांव और बेमेतरा जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में तेज आंधी, बिजली गिरने और मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

 

वहीं चांपा, बलौदा बाजार, रायपुर, दुर्ग और धमतरी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

 

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने को कहा गया है। किसानों को भी अपनी फसल और मवेशियों की सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम करने की हिदायत दी गई है।

 

खराब मौसम के दौरान घर से बाहर निकलने से बचें। बिजली कड़कने के समय खुले मैदान में न रहें। पेड़ों और कमजोर ढांचों से दूरी बनाए रखें और मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का सीमित उपयोग करें।

Youthwings