Chhattisgarh Morning News: सीएम साय का आज बिलासपुर दौरा, भाजपा स्थापना दिवस की तैयारी, मौसम में बदलाव के संकेत

Chhattisgarh Morning News

Chhattisgarh Morning News

Chhattisgarh Morning News: छत्तीसगढ़ में आज राजनीतिक, प्रशासनिक और मौसम से जुड़ी कई अहम गतिविधियां होने जा रही हैं। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कार्यक्रमों, मौसम अपडेट और भर्ती प्रक्रिया को लेकर हलचल बनी रहेगी।

सीएम साय का आज Bilaspur दौरा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सूरजपुर और बिलासपुर के दौरे पर रहेंगे। सुबह 11 बजे वे रायपुर स्थित सीएम हाउस में “मन की बात” कार्यक्रम सुनेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे रायपुर से सूरजपुर के लिए रवाना होंगे।

दोपहर 3 बजे वे भक्त माता कर्मा की पूजा और माल्यार्पण करेंगे और 3:30 बजे प्रदेश स्तरीय जयंती समारोह में शामिल होंगे। शाम 5 बजे सूरजपुर से बिलासपुर पहुंचकर अटल परिसर में विकास कार्यों की सौगात देंगे।

इसके बाद वे न्यू सर्किट हाउस में विश्राम करेंगे और शाम 7:40 बजे राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में आयोजित टी20 क्रिकेट प्रतियोगिता में बतौर अतिथि शामिल होंगे। रात 8 बजे नाइट लैंडिंग कार्यक्रम में भाग लेने के बाद 9:45 बजे रायपुर लौटेंगे।

भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस 6 अप्रैल को

राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में 6 अप्रैल को भाजपा अपना 47वां स्थापना दिवस मनाएगी। इसको लेकर प्रदेश स्तर पर समिति गठित की गई है, जिसका संयोजन यशवंत जैन करेंगे।

यह आयोजन 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक पखवाड़े के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान बूथ, मंडल और जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

लैब अटेंडेंट भर्ती: काउंसलिंग शेड्यूल जारी

रायपुर में लैब अटेंडेंट भर्ती के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया 1 और 2 अप्रैल को आयोजित होगी। यह प्रक्रिया नवा रायपुर स्थित इंद्रावती भवन में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।

कुल 430 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है और मेरिट के आधार पर चार शिफ्ट में काउंसलिंग होगी। इस दौरान अभ्यर्थियों को पोस्टिंग चुनने का मौका भी मिलेगा।

CG Weather Update: बारिश और वज्रपात के आसार

छत्तीसगढ़ में मौसम फिलहाल सामान्य बना हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।

शनिवार को सबसे अधिक तापमान 38.7°C रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान 19.6°C पेण्ड्रा रोड में रिकॉर्ड हुआ।

प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई है और आज भी एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश, वज्रपात और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

महासमुंद में कर्मा जयंती समारोह आज

महासमुंद जिले के ग्राम छपोराडीह में आज भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती मनाई जाएगी। दोपहर 2 बजे कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी और शाम 5 बजे पूजा-अर्चना, महाआरती और भंडारे का आयोजन होगा।

रात में छत्तीसगढ़ी लोककला मंच की प्रस्तुति भी दी जाएगी, जिससे आयोजन और भी आकर्षक बनेगा।

Youthwings