CGPSC Prelims Result 2026: प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे चेक करें मेरिट लिस्ट में अपना रोल नंबर

CGPSC Prelims Result 2026: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने उम्मीदवारों का इंतज़ार खत्म करते हुए 25 मार्च 2026 को राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा (SSE) 2026 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। यह परीक्षा 22 फरवरी 2026 को आयोजित की गई थी। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 238 रिक्त पदों को भरा जाना है।

मुख्य परीक्षा की तारीखें घोषित

प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार अब मुख्य परीक्षा (Mains) में शामिल होंगे। आयोग के अनुसार, मुख्य परीक्षा का आयोजन 16 मई से 19 मई 2026 तक किया जाएगा। जारी किए गए रिजल्ट PDF में केवल उन्हीं उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं, जिन्होंने मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया है।

CGPSC-Prelims-Result-2026-1774502481389

कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट PDF?

उम्मीदवार नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करके अपना परिणाम देख सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध ‘What’s New’ सेक्शन में जाएं।
  • वहाँ “STATE_SERVICE_EXAMINATION-2025_PRELIMS_WRITTEN_EXAM_RESULT (25-03-2026)” लिंक पर क्लिक करें।
  • आपके सामने एक PDF फाइल खुलेगी, जिसमें आप अपना रोल नंबर (Ctrl+F) सर्च कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण जानकारी

  • संगठन: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC)
  • कुल पद: 238
  • प्रारंभिक परीक्षा तिथि: 22 फरवरी 2026
  • रिजल्ट की तारीख: 25 मार्च 2026
  • मुख्य परीक्षा (Mains): 16 से 19 मई 2026
Youthwings