Surajpur Crime News: ममता शर्मसार! खाना बनाने को लेकर हुआ विवाद, मां ने 4 महीने की मासूम को जमीन पर पटक कर मार डाला

Raipur Stabbing Case

Surajpur Crime News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के उमेश्वरपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत जयपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक मां ने गुस्से में आकर अपनी ही 4 महीने की मासूम बच्ची की जान ले ली। इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला का अपने पति के साथ खाना नहीं बनाने को लेकर विवाद हुआ था। बहस इतनी बढ़ गई कि महिला ने अपना आपा खो दिया। गुस्से में अंधी होकर उसने पालने में सो रही अपनी मासूम बेटी को उठाया और बेरहमी से जमीन पर पटक दिया। चोट इतनी गंभीर थी कि बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस की कार्रवाई

घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही उमेश्वरपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी मां को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में इसे घरेलू विवाद का परिणाम माना जा रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।

गांव में इस वक्त मातम और आक्रोश का माहौल है। लोग इस बात से हैरान हैं कि महज एक मामूली कहासुनी की कीमत एक मासूम को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।

Youthwings