Transfer Breaking: बिलासपुर हाई कोर्ट से जजों का ट्रांसफर, रजिस्ट्रार जनरल ने जारी की सूची

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल

बिलासपुर हाई कोर्ट से जुड़ी एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक खबर सामने आई है। हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव ने उच्च न्यायिक सेवा (Higher Judicial Service) के न्यायिक अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार, सूची में शामिल अधिकारियों को वर्तमान पदस्थापना (स्तंभ संख्या 3) से नए स्थान (स्तंभ संख्या 4) पर स्थानांतरित किया गया है। इन अधिकारियों की नई पदस्थापना उनके द्वारा संबंधित न्यायालय में कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी मानी जाएगी।

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि स्थानांतरित किए गए न्यायिक अधिकारियों को स्तंभ संख्या (6) में उल्लिखित पद और जिम्मेदारियों के अनुसार नियुक्त किया जाएगा। साथ ही, उन्हें स्तंभ संख्या (5) में दिए गए सत्र मंडलों में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (Additional Sessions Judge) के रूप में भी नियुक्त किया गया है।

read more : रायपुर हादसा: सीवरेज टैंक में तीन सफाई कर्मचारियों की मौत, राष्ट्रीय आयोग करेगा जांच

Youthwings