Assembly Election 2026 Date: पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानिए कब होगा मतदान
Assembly Election 2026 Date: चुनाव आयोग ने बड़ा ऐलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की है। सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश के चुनावों की मतगणना 4 मई 2026 को एक साथ की जाएगी।
चुनाव आयोग के अनुसार असम, केरल और पुडुचेरी में एक ही चरण में मतदान कराया जाएगा। इन तीनों स्थानों पर 9 अप्रैल 2026 को वोट डाले जाएंगे। इसके बाद 4 मई को मतगणना की जाएगी।
तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को मतदान होगा। यहां भी चुनाव एक ही चरण में आयोजित किया जाएगा और परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे।
पश्चिम बंगाल में दो चरणों में मतदान
पश्चिम बंगाल में इस बार चुनाव दो चरणों में होंगे। राज्य की कुल 294 विधानसभा सीटों में से 152 सीटों पर पहले चरण में 23 अप्रैल को मतदान होगा। वहीं बाकी 142 सीटों पर दूसरे चरण में 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।
चुनाव आयोग ने साफ किया है कि सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के नतीजे 4 मई 2026 को एक साथ घोषित किए जाएंगे।
Assembly Election 2026 Date की घोषणा के साथ ही पांचों राज्यों में चुनावी गतिविधियां तेज होने की संभावना है और राजनीतिक दलों ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।
