नॉर्थ कोरिया ने समुद्र की ओर दागीं 10 बैलिस्टिक मिसाइलें, दक्षिण कोरिया और जापान ने की पुष्टि

North Korea ने एक बार फिर सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करते हुए अपने पूर्वी तट से समुद्र की ओर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। इस कार्रवाई की पुष्टि South Korea और Japan ने की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दागी गई मिसाइलें समुद्र में गिर चुकी हैं।

 

दक्षिण कोरिया की सेना के अनुसार कुल 10 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गईं। Joint Chiefs of Staff ने बताया कि दोपहर करीब 1:20 बजे सुनान इलाके से दागी गई मिसाइलों का पता चला। यह इस वर्ष नॉर्थ कोरिया द्वारा किया गया तीसरा बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण बताया जा रहा है।

 

दक्षिण कोरियाई सेना ने कहा कि वह पूरी तरह सतर्क है और मिसाइल परीक्षण से जुड़ी जानकारी United States और जापान के साथ साझा की जा रही है। साथ ही संभावित अतिरिक्त मिसाइल परीक्षणों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

 

नॉर्थ कोरिया का यह कदम ऐसे समय में सामने आया है जब अमेरिका और दक्षिण कोरिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘फ्रीडम शील्ड’ कर रहे हैं। North Korea लंबे समय से इन सैन्य अभ्यासों का विरोध करता रहा है और इन्हें युद्ध की तैयारी के रूप में देखता है। माना जा रहा है कि यह मिसाइल परीक्षण उसी के जवाब में शक्ति प्रदर्शन की कोशिश हो सकता है।

 

जापान के कोस्ट गार्ड ने भी बताया कि नॉर्थ कोरिया द्वारा दागी गई संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइलें समुद्र में गिर चुकी हैं और सरकार पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

 

बताया जाता है कि नॉर्थ कोरिया के नेता Kim Jong Un को China और Russia का करीबी माना जाता है, जबकि दक्षिण कोरिया लंबे समय से अमेरिका का सहयोगी रहा है। दक्षिण कोरिया में करीब 28,500 अमेरिकी सैनिक तैनात हैं। हाल ही में अमेरिका ने वहां से अपने कुछ THAAD missile defense system को हटाया है, जिसके बाद इस मिसाइल परीक्षण से क्षेत्रीय तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

Youthwings