Chhattisgarh School Timing Changed: इस जिले में बदला स्कूलों का समय, 16 मार्च से लागू होगा नया टाइम-टेबल

Chhattisgarh School Timing Changed: छत्तीसगढ़ के Gaurela-Pendra-Marwahi district जिले में स्कूलों के संचालन का समय बदल दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से इस संबंध में एक नया परिपत्र जारी किया गया है।

जारी निर्देश के अनुसार 16 मार्च से जिले के सभी स्कूल सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगे। यह आदेश प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक स्तर के सभी विद्यालयों पर लागू होगा। इसमें सरकारी और निजी दोनों तरह के स्कूल शामिल किए गए हैं।

वार्षिक परीक्षाओं को देखते हुए लिया गया फैसला

जिला शिक्षा विभाग के अनुसार 16 मार्च से प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों की वार्षिक परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। परीक्षाओं को तय केंद्रीय समय-सारिणी के अनुसार व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।

बोर्ड परीक्षाओं पर नहीं पड़ेगा असर

जारी परिपत्र सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, सरकारी हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्यों तथा प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक स्कूलों के प्रधान पाठकों को भेजा गया है।

हालांकि इस आदेश का बोर्ड परीक्षाओं और मूल्यांकन कार्य पर कोई असर नहीं पड़ेगा। बाकी सभी निर्देश पहले की तरह लागू रहेंगे।

Youthwings