Firing on Farooq Abdullah: शादी समारोह में फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग, जम्मू में बाल-बाल बचे पूर्व मुख्यमंत्री

Firing on Farooq Abdullah: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री Farooq Abdullah पर जम्मू में फायरिंग की घटना सामने आई है। राहत की बात यह रही कि इस हमले में वह बाल-बाल बच गए। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।

जानकारी के अनुसार, यह घटना Greater Kailash इलाके में हुई, जहां फारूक अब्दुल्ला एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे।

झाड़ियों में छिपा मिला आरोपी

पुलिस के मुताबिक फायरिंग करने वाले आरोपी की पहचान कमल सिंह जमवाल के रूप में हुई है। घटना के बाद आरोपी मौके के पास झाड़ियों में छिप गया था, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़कर हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

डिप्टी सीएम भी थे मौजूद

घटना के समय जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री Surinder Choudhary भी वहां मौजूद थे। फायरिंग के दौरान उन्हें छर्रे से हल्की चोट आई, जिसके बाद उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया।

बैंक्वेट हॉल से निकलते समय हुई घटना

बताया जा रहा है कि Farooq Abdullah बुधवार को जम्मू में अपनी पार्टी के एक कार्यकर्ता के बेटे की शादी में शामिल होने पहुंचे थे। करीब एक घंटे तक कार्यक्रम में रहने के बाद जैसे ही वे बैंक्वेट हॉल से बाहर निकले, तभी उन पर फायरिंग कर दी गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Youthwings