छत्तीसगढ़ भाजपा की नई टीम घोषित: गौरीशंकर श्रीवास प्रदेश प्रवक्ता, कई नेताओं को मिली जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ भाजपा
छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए प्रदेश प्रवक्ताओं और मीडिया पैनलिस्ट की नई सूची जारी कर दी है। यह सूची भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से जारी की गई है।
जारी सूची में प्रदेश सहसंयोजक, प्रदेश प्रवक्ता और मीडिया पैनलिस्ट के रूप में कई नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि इन नियुक्तियों से संगठन और मीडिया समन्वय को और मजबूत किया जा सकेगा।
प्रदेश सहसंयोजक के रूप में इन नेताओं को जिम्मेदारी
भाजपा की ओर से जारी सूची में प्रवीण साहू (सीए), गोविंद गुप्ता और राहुल राय को प्रदेश सहसंयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। इन नेताओं को संगठन और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का दायित्व सौंपा गया है।
कई नेताओं को बनाया गया प्रदेश प्रवक्ता
पार्टी ने मीडिया में संगठन का पक्ष रखने के लिए कई नेताओं को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी सौंपी है। जिन नेताओं को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है उनमें गौरीशंकर श्रीवास, मुकेश शर्मा, अनुराग अग्रवाल, राजीव चक्रवर्ती, सुनील चौधरी, जसविंदर बग्गा, रविंद्र सिंह, वैभव बैस, तौकिर रजा और उमेश घोरमोड़े के नाम शामिल हैं।
मीडिया पैनलिस्ट की भी हुई घोषणा
इसके अलावा भाजपा ने मीडिया पैनलिस्ट की सूची भी जारी की है। इसमें रामू नेताम, गोपाल बिस्ट, दयावंत धर बांधे, अनामिका सिंह, रितेश मोहरे, निशिकांत पांडेय, वात्सल्य मूर्ति, गंधर्व पांडेय, प्रियदर्शिनी दिव्य, पीयूष मिश्रा और संतोष दास को शामिल किया गया है।

read more : जंग के असर के बीच LPG को लेकर सख्ती, होटलों और ढाबों में घरेलू सिलेंडर के उपयोग पर प्रदेश भर में छापे
