New Fuel Price Amid Iran-Israel War: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानिए 10 मार्च को आपके शहर में कितना है दाम; देशभर में ESMA भी लागू
New Fuel Price Amid Iran-Israel War: भारत में पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम 10 मार्च के लिए जारी कर दिए गए हैं। देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां रोज सुबह 6 बजे ईंधन के दाम अपडेट करती हैं, ताकि अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपये की विनिमय दर के अनुसार कीमतों को समायोजित किया जा सके। इस प्रक्रिया से ग्राहकों को रोजाना सही और पारदर्शी जानकारी मिलती है।
हालांकि देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मई 2022 के बाद से कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। उस समय केंद्र सरकार और कई राज्य सरकारों ने टैक्स में कटौती की थी, जिसके बाद से कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।
देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
10 मार्च को देश के बड़े शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार हैं:
रायपुर: पेट्रोल ₹99.46 प्रति लीटर
नई दिल्ली: पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर, डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर
मुंबई: पेट्रोल 104.21 रुपये प्रति लीटर, डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता: पेट्रोल 103.94 रुपये प्रति लीटर, डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई: पेट्रोल 100.75 रुपये प्रति लीटर, डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर
अहमदाबाद: पेट्रोल 94.49 रुपये प्रति लीटर, डीजल 90.17 रुपये प्रति लीटर
बेंगलुरु: पेट्रोल 102.92 रुपये प्रति लीटर, डीजल 89.02 रुपये प्रति लीटर
हैदराबाद: पेट्रोल 107.46 रुपये प्रति लीटर, डीजल 95.70 रुपये प्रति लीटर
जयपुर: पेट्रोल 104.72 रुपये प्रति लीटर, डीजल 90.21 रुपये प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल 94.69 रुपये प्रति लीटर, डीजल 87.80 रुपये प्रति लीटर
पुणे: पेट्रोल 104.04 रुपये प्रति लीटर, डीजल 90.57 रुपये प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल 94.30 रुपये प्रति लीटर, डीजल 82.45 रुपये प्रति लीटर
इंदौर: पेट्रोल 106.48 रुपये प्रति लीटर, डीजल 91.88 रुपये प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल 105.58 रुपये प्रति लीटर, डीजल 93.80 रुपये प्रति लीटर
सूरत: पेट्रोल 95.00 रुपये प्रति लीटर, डीजल 89.00 रुपये प्रति लीटर
नासिक: पेट्रोल 95.50 रुपये प्रति लीटर, डीजल 89.50 रुपये प्रति लीटर
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को प्रभावित करने वाले मुख्य कारण
भारत में ईंधन की कीमतें कई आर्थिक और अंतरराष्ट्रीय कारकों पर निर्भर करती हैं।
कच्चे तेल की कीमत:
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़ने या घटने का सीधा असर पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर पड़ता है।
डॉलर-रुपया विनिमय दर:
भारत अपनी जरूरत का अधिकांश कच्चा तेल आयात करता है। इसलिए रुपये की कमजोरी से ईंधन की कीमतें बढ़ सकती हैं।
टैक्स का असर:
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में केंद्र और राज्य सरकारों के टैक्स का बड़ा हिस्सा शामिल होता है, जो अलग-अलग राज्यों में अलग हो सकता है।
रिफाइनिंग लागत और मांग:
कच्चे तेल को ईंधन में बदलने की लागत और बाजार में मांग-आपूर्ति का संतुलन भी कीमतों को प्रभावित करता है।
SMS से ऐसे जानें अपने शहर का पेट्रोल-डीजल रेट
ग्राहक अपने मोबाइल फोन से SMS भेजकर भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें जान सकते हैं।
Indian Oil Corporation के ग्राहक RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 पर SMS भेज सकते हैं।
Bharat Petroleum के ग्राहक 9223112222 पर RSP भेज सकते हैं।
Hindustan Petroleum के ग्राहक HP Price लिखकर 9222201122 पर SMS भेज सकते हैं।
देशभर में लागू किया गया ESMA कानून
इस बीच केंद्र सरकार ने देश में आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति बनाए रखने के लिए Essential Services Maintenance Act (ESMA) लागू कर दिया है। यह कानून ऐसे समय में लागू किया जाता है जब जरूरी सेवाओं में बाधा आने की आशंका होती है या हड़ताल की स्थिति बनती है।
अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच सरकार ने यह कदम उठाया है ताकि घरेलू गैस की सप्लाई बाधित न हो। सरकार ने रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल कंपनियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने के निर्देश भी दिए हैं।
इसके साथ ही Essential Commodities Act के तहत भी जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति पर नजर रखने की व्यवस्था की गई है।
