BJP की राज्यसभा चुनाव के लिए लिस्ट जारी : छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार

लक्ष्मी वर्मा

लक्ष्मी वर्मा

BJP (भारतीय जनता पार्टी) ने छत्तीसगढ़ से राज्यसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है। बलौदाबाजार क्षेत्र की वरिष्ठ महिला भाजपा नेत्री लक्ष्मी वर्मा को पार्टी ने राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया है। इस घोषणा के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

राष्ट्रीय स्तर पर हुई घोषणा

BJP के मुख्यालय प्रभारी महासचिव अरुण सिंह ने छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों के लिए भी उम्मीदवारों की सूची जारी की।

अन्य राज्यों से घोषित उम्मीदवारों में शामिल हैं —

नितिन नवीन (बिहार)

शिवेश कुमार (बिहार)

तेराश गोवाला (असम)

जोगेन मोहन (असम)

संजय भाटिया (हरियाणा)

मन्मोहन सामल (ओडिशा)

सुझीत कुमार (ओडिशा)

राहुल सिन्हा (पश्चिम बंगाल)

छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

लक्ष्मी वर्मा का संगठन में मजबूत पकड़

लक्ष्मी वर्मा लंबे समय से सक्रिय राजनीति में जुड़ी रही हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में कई महत्वपूर्ण दायित्व निभाए हैं। वह रायपुर नगर पालिका निगम की पार्षद (1994), रायपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष (2010), और छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य भी रही हैं।

सामाजिक रूप से भी वह कई संगठनों से जुड़ी रही हैं, जैसे शक्ति महिला मंच रायपुर और अखिल भारतीय पंचायत परिषद, जहां उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई है।

पार्टी संगठन में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। जिला, मंडल और बूथ स्तर तक वे सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य के रूप में सेवाएं दे रही हैं।

ओबीसी वर्ग से प्रतिनिधित्व

राजनीतिक जानकारों के अनुसार, पार्टी इस बार ओबीसी वर्ग से राज्यसभा उम्मीदवार तय करने के पक्ष में थी। संगठन में सक्रियता और अनुभव को देखते हुए लक्ष्मी वर्मा के नाम पर सहमति बनी।

 

Youthwings