Johnny Lever On Hera Pheri 3 Without Paresh Rawal: परेश रावल के ‘हेरा फेरी 3’ छोड़ने पर जॉनी लीवर ने दी प्रतिक्रिया, बोले- ‘उन्हें फिल्म कर लेनी चाहिए’

Johnny Lever On Hera Pheri 3 Without Paresh Rawal

Johnny Lever On Hera Pheri 3 Without Paresh Rawal

Johnny Lever On Hera Pheri 3 Without Paresh Rawal: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता परेश रावल के फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ से अलग होने के बाद से लगातार खबरें गर्म हैं, और इस मामले पर अक्षय कुमार और परेश रावल के बीच कथित विवाद की भी चर्चा है। अब इस पूरे प्रकरण पर कॉमेडी किंग जॉनी लीवर ने अपनी राय दी है।

एक इंटरव्यू में जॉनी लीवर ने परेश रावल के ‘हेरा फेरी 3’ छोड़ने के फैसले पर बात करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि उन्हें फिल्म कर लेनी चाहिए, बैठकर बात करें, मामला सुलझाएं क्योंकि फैंस परेश को फिल्म में बहुत मिस करेंगे, उनके बिना मजा नहीं आएगा। तो बात करके सुलझा लेना चाहिए, मेरी नजर में तो यही सही है।” जॉनी लीवर के इस बयान से साफ है कि वह चाहते हैं कि परेश रावल फिल्म में वापसी करें।

इसी इंटरव्यू में जॉनी लीवर ने यह भी बताया कि उन्हें ‘हेरा फेरी’ फ्रेंचाइजी के लिए कैसे संपर्क किया गया था। एक्टर ने खुलासा किया, “मुझे भी हेरा फेरी की धमकी आ चुकी है, कि आप बुक्ड हो।”

अक्षय कुमार ने कोर्ट का हवाला दिया, सुनील शेट्टी ने भी की थी बात

इससे पहले, फिल्म ‘हाउसफुल 5’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान अक्षय कुमार ने परेश रावल के साथ चल रहे विवाद पर अपनी बात रखी थी। उन्होंने कहा था, “जो भी कुछ है, मुझे नहीं लगता कि यह वह जगह है जहां मैं इसके बारे में बात करूंगा क्योंकि यह एक बहुत गंभीर मामला है। यह मामला अदालत द्वारा संभाला जाएगा, इसलिए मुझे नहीं लगता कि मैं यहां इसके बारे में बात करूंगा।” अक्षय के इस बयान से संकेत मिलता है कि यह मामला कानूनी रूप ले चुका है।

जॉनी लीवर के अलावा, फिल्म के ही एक और मुख्य एक्टर सुनील शेट्टी भी परेश रावल के फिल्म छोड़ने पर अपनी चिंता जाहिर कर चुके हैं। सुनील शेट्टी ने पहले कहा था, “एक फिल्म तब आइकॉनिक बनती है जब दर्शक किरदारों को याद करते हैं। यह सुनील, अक्षय और परेश नहीं थे। यह राजू, श्याम और बाबू राव थे। कोई भी इन तीन किरदारों की जगह नहीं ले सकता और जब कार्तिक को फिल्म के लिए विचार किया गया था तो वह राजू की जगह नहीं ले रहे थे। यह पूरी तरह से अलग भूमिका के लिए था।”

यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या जॉनी लीवर और सुनील शेट्टी जैसे दिग्गजों की अपील का परेश रावल पर कोई असर होता है और ‘बाबूराव’ एक बार फिर ‘हेरा फेरी 3’ का हिस्सा बनते हैं।

Youthwings