Train Cancelled in Holi: होली से पहले रेलवे का झटका, SECR ने कई ट्रेनें की रद्द, रायपुर–रायगढ़ रूट प्रभावित

Train Cancelled in Holi: होली से ठीक पहले दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के फैसले ने यात्रियों की चिंता बढ़ा दी है। पीक फेस्टिव सीजन के दौरान कई लोकल मेमू ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा की गई है, जिससे रायपुर से रायगढ़ और बिलासपुर रूट के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

रेलवे के अनुसार South East Central Railway के अंतर्गत रायगढ़–किरोड़ीमल नगर, रोबर्टसन–खरसिया और सक्ती–बाराद्वार सेक्शन में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के लिए ब्लॉक लिया जाएगा। इसी कारण कई ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगा।

रद्द ट्रेनों में 68737 रायगढ़–बिलासपुर मेमू (27 फरवरी व 1 मार्च 2026), 68738 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू (27 फरवरी व 1 मार्च 2026), 68735 रायगढ़–बिलासपुर मेमू (1 मार्च 2026) और 68736 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू (28 फरवरी 2026) शामिल हैं।

इसके अलावा 68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू 27 फरवरी और 1 मार्च 2026 को बिलासपुर में ही समाप्त होगी, जबकि 68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू बिलासपुर से शुरू होगी। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील की है। सिग्नलिंग कार्य पूरा होने के बाद सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी।

Youthwings