भूपेश बघेल ने RSS को बताया अंग्रेजों का चाटुकार—”ऐप्सिटीन स्टोरी को भी पूरे देश को दिखाना चाहिए, प्रधानमंत्री मौन क्यों है”

भूपेश बघेल

भूपेश बघेल

रायपुर: छत्तीसगढ़ में फिल्म शतक को टैक्स-फ्री किए जाने के फैसले पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि RSS का देश की आज़ादी की लड़ाई में कोई योगदान नहीं रहा है।

RSS को बताया अंग्रेजों का सहयोगी

भूपेश बघेल ने कहा कि RSS का इतिहास अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष का नहीं, बल्कि उनके सलाहकार, सहयोगी और चाटुकार के रूप में रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अंग्रेजों की डिवाइड एंड रूल नीति पर RSS आज भी चल रही है और समाज को बांटने का काम किया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या RSS से जुड़े स्वयंसेवक नाथूराम गोडसे ने की थी। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक सच्चाई को देश कभी नहीं भूल सकता।

BJP और RSS पर राष्ट्र पर हमला करने का आरोप

भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मिलकर राष्ट्र की एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म देखने वाले लोग जरूर यह भी देखें कि आज़ादी की लड़ाई में RSS की वास्तविक भूमिका क्या रही।

फिल्मों के ज़रिए नैरेटिव बनाने का आरोप

भूपेश बघेल ने कहा कि जिस तरह कश्मीर फाइल्स और केरल स्टोरी को देशभर में दिखाया गया, उसी तरह अब “एप्सटीन स्टोरी” को भी पूरे देश को दिखाया जाना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि प्रधानमंत्री इस मुद्दे पर मौन क्यों हैं। भूपेश बघेल ने कहा कि जब नरेंद्र मोदी की सरकार में हरदीप सिंह पुरी और अनिल अंबानी जैसे नाम सामने आ रहे हैं, तो उन लोगों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही। उन्होंने सवाल किया कि जो लोग देश की नीतियों को लीक कर रहे हैं, वे आज भी मंत्रिमंडल का हिस्सा क्यों बने हुए हैं। कार्रवाई न करने की मजबूरी क्या है?

प्रधानमंत्री के इज़रायल दौरे पर भी टिप्पणी

प्रधानमंत्री के बार-बार इज़रायल दौरे पर टिप्पणी करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि एप्सटीन फाइल और अडानी के USA केस के चलते ये दौरे हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि देश को पहले भी चोट पहुंचाई गई और अब भी पहुंचाई जा रही है।

READ MORE : RSS की 100 साल की यात्रा पर आधारित फिल्म ‘शतक’ को सरकार ने किया टैक्स-फ्री

Youthwings