Ambikapur Jaundice Case: अंबिकापुर में पीलिया का प्रकोप, 10 दिनों में 60 मरीज; दो की मौत
Ambikapur Jaundice Case: अंबिकापुर में पीलिया के मामलों में अचानक बढ़ोतरी ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। नगर निगम क्षेत्र में बीते 10 दिनों के भीतर करीब 60 मरीज सामने आए हैं। नवागढ़ और मोमिनपुर इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।
नमनाकला खटिक पारा के 13 वर्षीय छात्र दिव्यांश राय की इलाज के दौरान मौत हो गई। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए रायपुर रेफर किया था, लेकिन समय पर बेहतर इलाज नहीं मिल सका। वहीं जनपद पारा निवासी 40 वर्षीय सोना लाल की भी पीलिया से जान चली गई।
सीएमएचओ PS Marko ने बताया कि प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे और मरीजों की निगरानी की जा रही है।
जांच के दौरान पेयजल के सैंपलों में ई-कोलाई बैक्टीरिया खतरनाक स्तर पर पाए गए हैं, जिससे संक्रमण फैलने की आशंका है। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से उबालकर पानी पीने और स्वच्छता बरतने की अपील की है।
स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने पानी की सप्लाई और स्वच्छता व्यवस्था की सघन जांच शुरू कर दी है।
