केंद्रीय विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, 15 मार्च तक करें आवेदन
असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती
अगर आप किसी केंद्रीय विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह आपके लिए अच्छा मौका है। Central University of Rajasthan (CURAJ) ने फैकल्टी पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर सहित कुल 8 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 15 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के बाद उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म की हार्ड कॉपी सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ 23 मार्च 2026 शाम 5 बजे तक निर्धारित पते पर भेजनी होगी। समय सीमा के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए योग्यता
असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए अभ्यर्थी के पास संबंधित विषय में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर्स डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार को NET परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। हालांकि, जिन अभ्यर्थियों के पास Ph.D. डिग्री है, उन्हें University Grants Commission (UGC) के नियमों के तहत NET से छूट दी जा सकती है।
वेतनमान
असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल–10 के अनुसार ₹57,700 से ₹1,81,400 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन प्रजेंटेशन/सेमिनार और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। विश्वविद्यालय द्वारा शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।
आवेदन शुल्क
अनारक्षित, EWS और OBC वर्ग: ₹1500
SC, ST और PwBD वर्ग: ₹750
शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
ऐसे करें आवेदन
आधिकारिक वेबसाइट www.curaj.ac.in पर जाएं
Recruitment/Jobs सेक्शन पर क्लिक करें
संबंधित भर्ती विज्ञापन खोलें
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें
यह भर्ती उन युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है, जो उच्च शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं और केंद्रीय विश्वविद्यालय में अध्यापन का सपना देख रहे हैं।
