Naxali Surrender News: BBM डिवीजन के 15 नक्सली करेंगे सरेंडर, पश्चिम सब ब्यूरो सचिव ने गृहमंत्री को लिखा पत्र
Bijapur Naxal News
Naxali Surrender News: छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर एक बड़ी खबर सामने आई है। बलांगीर-बरगड़-महासमुंद (BBM) डिवीजन के 15 नक्सली तीन मार्च तक आत्मसमर्पण करने की तैयारी में हैं। पश्चिम सब ब्यूरो सचिव विकास ने इस संबंध में प्रदेश के गृहमंत्री Vijay Sharma को पत्र लिखकर जानकारी दी है।
पत्र में माओवादियों के पुनर्वास और सुरक्षा की मांग का जिक्र किया गया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि सरकार पहले से ही पुनर्वास नीति पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि रेडियो संदेश के माध्यम से संपर्क साधा गया है और जल्द ही वीडियो संदेश जारी कर आत्मसमर्पण करने वालों की सुरक्षा और पुनर्वास का भरोसा दिया जाएगा।
इससे पहले नक्सल प्रभावित Sukma जिले में 22 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था। इस संबंध में एएसपी नक्सल ऑपरेशन रोहित शाह ने पुष्टि की थी कि सभी ने स्वेच्छा से मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया है।
सरकार का मानना है कि सुरक्षा बलों के दबाव और विकास कार्यों के कारण नक्सली संगठन कमजोर हो रहा है, जिससे आत्मसमर्पण की घटनाएं बढ़ रही हैं।
