Anand Sagar Prayer Meet: आनंद सागर की प्रार्थना सभा में उमड़ी फिल्मी हस्तियां, हेमा मालिनी से जया बच्चन तक ने दी श्रद्धांजलि
Anand Sagar Prayer Meet: टीवी शो ‘Ramayan’ के निर्माता-निर्देशक Ramanand Sagar के बेटे Anand Sagar की प्रार्थना सभा आज आयोजित की गई। इस मौके पर उनके परिवारजनों के साथ फिल्म और टीवी जगत की कई नामचीन हस्तियां शामिल हुईं। सोशल मीडिया पर प्रार्थना सभा के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।
आनंद सागर का 13 फरवरी को निधन हो गया था। उसी दिन शाम 4:30 बजे मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
इन सितारों ने दी श्रद्धांजलि
प्रार्थना सभा में अभिनेत्री Hema Malini पहुंचीं। सभा स्थल पर पैपराजी ने उनकी तस्वीरें और वीडियो कैद किए।
वहीं, Jaya Bachchan भी श्रद्धांजलि देने पहुंचीं। उन्होंने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया और इस दौरान भावुक नजर आईं।
अभिनेता Raza Murad काले कुर्ते में सभा में शामिल हुए और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कॉमेडियन और अभिनेता Kiku Sharda तथा अभिनेत्री Poonam Dhillon ने भी प्रार्थना सभा में पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। इनके अलावा भी कई अन्य लोग इस मौके पर मौजूद रहे।
पिता की विरासत को आगे बढ़ाया
आनंद सागर भारतीय टेलीविजन के प्रतिष्ठित सागर परिवार से ताल्लुक रखते थे। वर्ष 2005 में रामानंद सागर के निधन के बाद उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर ‘रामायण’ सहित कई क्लासिक प्रोजेक्ट्स के पुनः प्रसारण और संरक्षण का कार्य संभाला। उन्होंने अपने पिता की विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
