सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा का निधन, दिल्ली में हुआ अंतिम संस्कार

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के सिर से पिता का साया उठ गया है। उनके पिता सुनील मल्होत्रा का निधन हो गया। इस दुखद खबर की जानकारी खुद अभिनेता ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। पिता को अंतिम विदाई देने सिद्धार्थ अपने परिवार के साथ दिल्ली पहुंचे, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। परिवार के इस कठिन समय में अभिनेता कुछ दिन दिल्ली में ही रहेंगे।

इंस्टाग्राम पर साझा किया भावुक संदेश

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर पिता के साथ कई तस्वीरें साझा करते हुए एक लंबा भावुक नोट लिखा। उन्होंने अपने पिता को सच्चा, ईमानदार और मूल्यों से जुड़ा व्यक्ति बताया।

पोस्ट में उन्होंने लिखा कि उनके पिता ने पूरी जिंदगी अपने सिद्धांतों पर जी और कभी समझौता नहीं किया। वह अनुशासित थे लेकिन कठोर नहीं, मजबूत थे लेकिन घमंडी नहीं। मर्चेंट नेवी के कैप्टन के रूप में जिम्मेदारी निभाने से लेकर बीमारी का साहस के साथ सामना करने तक उन्होंने कभी हार नहीं मानी।

सिद्धार्थ ने आगे लिखा, “पापा, आपकी ईमानदारी मेरी विरासत है। आपकी ताकत हर दिन मेरा मार्गदर्शन करती है। आपकी सकारात्मकता आज भी हमारे परिवार को जोड़े रखती है। आप शांतिपूर्वक नींद में हमें छोड़कर चले गए, लेकिन आपके जाने से जो खालीपन आया है वह कभी नहीं भर पाएगा। मैं आज जो कुछ भी हूं, आपकी वजह से हूं और आपके मूल्यों को हमेशा आगे ले जाऊंगा। लव यू पापा।”

 

View this post on Instagram

 

Youthwings