छत्तीसगढ़ की नई आबकारी नीति: लाइसेंस फीस में बड़ी कटौती, रायपुर एयरपोर्ट पर खुलेगा बार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की Vishnu Deo Sai सरकार ने प्रदेश की नई आबकारी नीति (Excise Policy 2026-27) में बड़े बदलाव करते हुए होटल, रेस्टोरेंट और क्लब संचालकों को बड़ी राहत दी है। नए व्यापार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लाइसेंस फीस में भारी कमी की गई है, जिससे अब बार खोलना पहले की तुलना में सस्ता हो जाएगा।

लाइसेंस फीस में 6 लाख रुपये की कमी

7 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में FL-2 (क) और FL-3 (क) श्रेणी के बार के लिए लाइसेंस शुल्क 24 लाख रुपये से घटाकर 18 लाख रुपये कर दिया गया है। इससे कारोबारियों को सीधे 6 लाख रुपये की बचत होगी।

बैंक गारंटी में भी राहत

सरकार ने अनिवार्य बैंक गारंटी (Bank Guarantee) की राशि भी कम कर दी है। इससे नए निवेशकों पर शुरुआती वित्तीय बोझ घटेगा और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में इन्वेस्टमेंट को बढ़ावा मिलेगा।

3-स्टार और उससे ऊपर के होटलों को फायदा

थ्री-स्टार और उससे ऊपर की श्रेणी वाले होटलों की लाइसेंस फीस में भी रियायत दी गई है, जिससे हाई-एंड होटल इंडस्ट्री को सीधा लाभ मिलेगा।

रायपुर एयरपोर्ट पर मिलेगा बार का लाइसेंस

नई नीति का सबसे चर्चित पहलू राजधानी Raipur स्थित Swami Vivekananda Airport में बार खोलने की अनुमति है।

साल 2026-27 के लिए इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में मंजूरी दी गई है। एयरपोर्ट अथॉरिटी से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) मिलने के बाद यात्री एयरपोर्ट के रेस्टोरेंट्स में विदेशी शराब का आनंद ले सकेंगे। इससे पर्यटन और ट्रैवल एक्सपीरियंस बेहतर होने की उम्मीद है।

संचालन समय में कोई बदलाव नहीं

हालांकि लाइसेंस फीस और बैंक गारंटी में राहत दी गई है, लेकिन बार संचालन का समय पहले की तरह ही रहेगा। पूरे प्रदेश में बार सुबह 11 बजे से रात 11 बजे तक ही संचालित किए जा सकेंगे। समय सीमा में कोई विस्तार नहीं किया गया है।

सरकार के इस कदम को ‘Ease of Doing Business’ को बढ़ावा देने वाला माना जा रहा है।

Youthwings