NCERT Recruitment 2026: प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती, 20 फरवरी तक करें आवेदन
NCERT Recruitment 2026: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने शैक्षणिक क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर दिया है। परिषद द्वारा प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की प्रक्रिया फिलहाल जारी है और इसकी अंतिम तिथि 20 फरवरी 2026 तय की गई है।
जो अभ्यर्थी NCERT जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में शिक्षण या शोध के क्षेत्र में काम करना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट www.ncert.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता और अनुभव
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में पीएचडी डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास कम से कम 10 वर्षों का शिक्षण या शोध अनुभव होना चाहिए।
अभ्यर्थी ने मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातकोत्तर डिग्री न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ प्राप्त की हो और NET परीक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है।
वेतनमान
चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार आकर्षक वेतन प्रदान किया जाएगा—
प्रोफेसर / एसोसिएट प्रोफेसर: ₹37,400 से ₹67,000 प्रतिमाह
असिस्टेंट प्रोफेसर / असिस्टेंट लाइब्रेरियन: ₹15,600 से ₹39,100 प्रतिमाह
आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग: ₹1000
एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवार: आवेदन शुल्क में छूट
NCERT Recruitment 2026: आवेदन करने की प्रक्रिया
ऑनलाइन आवेदन के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें—
सबसे पहले NCERT की आधिकारिक वेबसाइट www.ncert.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर उपलब्ध Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद NCERT Recruitment 2026 से संबंधित लिंक खोलें।
आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
आवेदन पूरा होने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
