चक्काजाम करना पड़ा भारी, मछुआ समिति के लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
जांजगीर-चांपा। जिले में मत्स्य विभाग कार्यालय के सामने चक्काजाम करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मछुआ समिति के 20 सदस्यों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। इसके अलावा अन्य प्रदर्शनकारियों को भी एफआईआर में शामिल किया गया है।
यह कार्रवाई सहायक संचालक मत्स्य विभाग सीताराम अहिरवार की लिखित शिकायत के आधार पर की गई है। शिकायत में बताया गया कि चक्काजाम के दौरान प्रदर्शनकारियों ने समझाने पहुंचे विभागीय कर्मचारियों के साथ अभद्रता की, गाली-गलौज की और शासकीय कार्य में जानबूझकर बाधा पहुंचाई।
प्रदर्शनकारियों ने करीब तीन घंटे तक जांजगीर-चांपा मुख्य मार्ग को जाम रखा, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
पुलिस ने दर्ज किया केस
पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 221 (शासकीय कार्य में बाधा) एवं 126(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
आरोपियों के नाम
नवीन धीवर
गायत्री गायग्वाल
ओम प्रकाश धीवर
बुधराम धीवर
भोजराम धीवर
दामोदर धीवर
राकेश महंत (निवासी कुलीपोटा)
शिवकुमार धीवर (निवासी गोधना)
करन
विजय धीवर
सरिता धीवर (पति समारु धीवर)
मीना धीवर
मोनू धीवर (निवासी कोसा)
अहिल्या धीवर (पति लक्ष्मी प्रसाद, निवासी कोसा)
सविता धीवर (निवासी बलौदा)
सरिता धीवर (पति नारद धीवर, निवासी घडोला)
रामकुमार
गोवर्धन धीवर (पिता राम भरोस, निवासी लछनपुर)
सहसराम
धनबाई धीवर (निवासी भोजपुर चांपा)
अन्य आरोपी
एसपी के निर्देश
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (भापुसे) ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का कहना है कि सार्वजनिक मार्ग अवरुद्ध करना और शासकीय कार्य में बाधा डालना गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह मामला मत्स्य विभाग से जुड़े किसी विवाद के विरोध में किया गया चक्काजाम का परिणाम बताया जा रहा है। जांच जारी है।
