अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, नक्सलियों का विशाल डंप बरामद

नारायणपुर। घोर नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नक्सलियों का एक विशाल डंप बरामद किया है। संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान आईटीबीपी की बम निरोधक दस्ता (BDS) टीम ने मौके पर मिले प्रेशर कुकर आईईडी को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया।

यह कार्रवाई नारायणपुर पुलिस, जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और 53वीं वाहिनी आईटीबीपी की संयुक्त टीम द्वारा की गई। ग्राम मडोड़ा से भोटोर के बीच घने जंगलों में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया सामान बरामद हुआ।

बरामद डंप में भारी मात्रा में डेटोनेटर, ड्रम, राशन सामग्री और दैनिक उपयोग के सामान शामिल हैं। सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई को क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

Youthwings