राजधानी में इन प्रमुख मार्गों को ‘नो फ्लैक्स जोन’ घोषित, अब नहीं लग सकेंगे निजी बैनर-पोस्टर

रायपुर। राजधानी रायपुर में अब कुछ प्रमुख मार्गों पर बैनर, पोस्टर या फ्लैक्स लगाना पूरी तरह प्रतिबंधित हो गया है। नगर निगम ने इन मार्गों को नो फ्लैक्स जोन घोषित कर दिया है। इन क्षेत्रों में केवल शासकीय विज्ञापनों को ही अनुमति होगी, जबकि निजी या अन्य अवैध फ्लैक्स, बैनर-पोस्टर लगाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

नगर निगम के एमआईसी (मेयर इन काउंसिल) के निर्णय के अनुसार, नगर निवेश विभाग की उड़नदस्ता टीम ने इन मार्गों पर सार्वजनिक बोर्ड लगाकर लोगों को आगाह किया है। इससे शहर की सड़कें स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनी रहेंगी।

 

कौन-से हैं वे मार्ग?

 

जीई मार्ग: टाटीबंध चौक से जयस्तंभ चौक होकर तेलीबांधा थाना चौक तक।

 

पचपेड़ीनाका चौक से लालपुर ओवरब्रिज मुख्य मार्ग तक।

 

शहीद भगत सिंह चौक से छत्तीसगढ़ क्लब होते हुए केनाल लिंकिंग रोड ट्रैफिक सिग्नल तक।

 

एनआईटी रायपुर से गोल चौक होकर रायपुरा चौक मुख्य मार्ग तक।

 

जयस्तंभ चौक से सिटी कोतवाली चौक होकर बिजली कार्यालय चौक तक।

 

महिला पुलिस थाना चौक से बूढ़ेश्वर मंदिर चौक तक।

 

नियमित निगरानी और सख्ती के निर्देश

महापौर मीनल चौबे, नगरीय नियोजन विभाग के अध्यक्ष मनोज वर्मा तथा निगम आयुक्त विश्वदीप ने जोन आयुक्तों और नगर निवेश विभाग के अभियंताओं को निर्देश दिए हैं कि वे इन जोनों की प्रतिदिन सतत मॉनिटरिंग करें। नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए निरंतर अभियान चलाए जाएं और उल्लंघन पर तत्काल कार्रवाई की जाए।

Youthwings