Train Cancelled in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में ट्रेन यात्रियों के लिए अलर्ट, 24 से 31 जनवरी तक कई ट्रेनें रद्द

Train Cancelled in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए जरूरी सूचना है। रेलवे ने थर्ड लाइन कनेक्टिविटी से जुड़े अहम कार्य के चलते एक साथ कई ट्रेनों को रद्द और नियंत्रित करने का फैसला लिया है। राजनांदगांव–कलमना रेलखंड पर तुमसर रोड यार्ड से तीसरी लाइन को जोड़ने का काम किया जाना है, जिसके कारण 24 से 31 जनवरी 2026 तक रेल परिचालन प्रभावित रहेगा। ऐसे में यात्रियों को टिकट बुक करने से पहले ट्रेनों की स्थिति जरूर जांचने की सलाह दी गई है।

रेलवे प्रशासन के अनुसार, इस अवधि में 14 यात्री ट्रेनें पूरी तरह रद्द, 4 ट्रेनें बीच रास्ते में समाप्त और 2 एक्सप्रेस ट्रेनों को नियंत्रित (लेट) किया जाएगा। नॉन-इंटरलोकिंग कार्य के चलते यह फैसला लिया गया है।

रद्द की गई ट्रेनें (24 से 31 जनवरी 2026)

तुमसर रोड, तिरोडी, इतवारी, बालाघाट, दुर्ग और गोंदिया रूट की कई पैसेंजर और मेमू ट्रेनें इस दौरान नहीं चलेंगी। इनमें प्रमुख रूप से-

  • तुमसर रोड–तिरोडी पैसेंजर
  • तिरोडी–तुमसर रोड पैसेंजर
  • इतवारी–तिरोडी पैसेंजर
  • बालाघाट–इतवारी मेमू
  • दुर्ग–गोंदिया मेमू
  • गोंदिया–दुर्ग मेमू
  • डोंगरगढ़–गोंदिया मेमू
  • गोंदिया–इतवारी मेमू

शामिल हैं। इन ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों को वैकल्पिक साधन अपनाने की सलाह दी गई है।

बीच रास्ते में समाप्त होने वाली ट्रेनें

रेलवे ने कुछ डेमू ट्रेनों को उनके निर्धारित गंतव्य तक न चलाकर गोबरवाही स्टेशन तक सीमित कर दिया है।

इस दौरान

  • तुमसर रोड–तिरोडी डेमू
  • तिरोडी–तुमसर रोड डेमू
  • तिरोडी–बालाघाट डेमू
  • बालाघाट–तिरोडी डेमू
  • तुमसर रोड और गोबरवाही के बीच नहीं चलेंगी।

लेट रहने वाली ट्रेनें

  • 29 जनवरी 2026 को इतवारी–कोरबा शिवनाथ एक्सप्रेस को लगभग 30 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।
  • 31 जनवरी 2026 को अहमदाबाद–हावड़ा एक्सप्रेस करीब 40 मिनट देरी से चलेगी।

यात्रियों के लिए जरूरी सलाह

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले संबंधित स्टेशन, रेलवे हेल्पलाइन या IRCTC की वेबसाइट से ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर लें। असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक यात्रा योजना बनाने की भी सलाह दी गई है।

Youthwings