रायपुर में 23 को भारत–न्यूजीलैंड के बीच होगा टी-20 मैच, टिकट लेने इंडोर स्टेडियम में उमड़ी भीड़

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में 23 जनवरी को होने वाले भारत बनाम न्यूजीलैंड टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। रायपुर के बूढ़ा तालाब स्थित इंडोर स्टेडियम में टिकट काउंटर पर सुबह से ही भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। खासकर छात्रों ने स्टूडेंट टिकट (800 रुपये) के लिए लंबी-लंबी कतारें लगा रखी हैं।

 

क्रिकेट संघ छत्तीसगढ़ (CSCS) के अनुसार, स्टूडेंट टिकट की बिक्री आज सुबह 10 बजे से शुरू हुई है। एक छात्र को केवल एक टिकट ही दी जाएगी, ताकि अधिक से अधिक छात्रों को मैच देखने का मौका मिल सके। ऑनलाइन टिकट बिक्री पहले से शुरू है, जबकि गुरुवार शाम पहले चरण में महज आधे घंटे में करीब 12 हजार टिकट सोल्ड आउट हो गए।

टिकट श्रेणियां और कीमतें

 

Upper 2 और Upper 4: ₹2,000

Lower 2, 4, 7, 9 – Upper 1, 5, 6, 10: ₹2,500

Lower 5 और Lower 6: ₹3,000

Lower 10A और Lower 10B: ₹3,500

 

प्रिमियम कैटेगरी

Silver (4th Floor – Buffet सहित): ₹7,500

Gold (2nd Floor – Buffet सहित): ₹10,000

Platinum (1st Floor – Buffet सहित): ₹12,500

Corporate Box (Buffet सहित): ₹25,000

 

ऑनलाइन टिकट के लिए अलग काउंटर

ऑनलाइन खरीदारी करने वालों के लिए फिजिकल टिकट कलेक्ट करने हेतु अलग काउंटर बनाए गए हैं। इससे भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिल रही है।

 

स्टूडेंट्स का जोश

स्टूडेंट टिकट की जानकारी मिलते ही सुबह से ही इंडोर स्टेडियम के बाहर छात्रों की कतारें लग गईं। फैंस का कहना है कि भारत-न्यूजीलैंड का यह मुकाबला बेहद रोमांचक होगा, इसलिए स्टेडियम में लाइव देखना चाहते हैं। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस और प्राइवेट गार्ड्स की भारी तैनाती की गई है।

 

नियम

पहली पारी खत्म होने के बाद स्टेडियम में कोई एंट्री नहीं मिलेगी। समय पर पहुंचने की अपील।

ओवररेटिंग और कालाबाजारी रोकने के लिए टिकट के साथ रेट लिखी टी-शर्ट दी जाएगी।

सुरक्षा के लिए 350+ प्राइवेट बाउंसर्स, 45 CSCS अधिकारी, 13 एंट्री गेट्स पर तिहरी निगरानी, बाउंड्री पर अतिरिक्त बाउंसर्स।

खाने-पीने की चीजों पर कड़ी नजर, पिछले मैच की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए मनमानी कीमतों पर रोक।

प्रतिबंधित वस्तुएं

बोतलें, लाइटर, सिगरेट, टिन, कैन

म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट

ज्वलनशील, जहरीले या खतरनाक पदार्थ

मेटल कंटेनर, छतरी, नुकीली चीजें (चाकू, सिरिंज आदि)

कैमरा, हेलमेट, पावर बैंक, सेल्फी स्टिक

बैकपैक, सिक्के, पटाखे और हथियार

 

यह मैच रायपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का एक बड़ा आयोजन है, जिसके लिए शहर में उत्साह चरम पर है। टिकट जल्दी बुक कराएं, क्योंकि डिमांड बहुत ज्यादा है।

Youthwings