बसना में ड्रग तस्करी का भंडाफोड़, 150 किलो गांजा जब्त, तीन अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

बसना में ड्रग तस्करी का भंडाफोड़

बसना में ड्रग तस्करी का भंडाफोड़

बसना: नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और बसना पुलिस ने मिलकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस संयुक्त ऑपरेशन में पुलिस ने 150 किलो गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 75 लाख रुपये बताई जा रही है। मामले में ओडिशा के तीन अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

छत्तीसगढ़ में खपाने की थी तैयारी

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी उड़ीसा से गांजा लाकर छत्तीसगढ़ के विभिन्न इलाकों में सप्लाई करने की योजना बना रहे थे। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके बाद टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई की।

बरामद सामग्री की सूची

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में नशीला पदार्थ और वाहन जब्त किए हैं, जिनमें शामिल हैं—

150 किलो गांजा

2 क्रेटा कार

3 मोबाइल फोन

जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 95.15 लाख रुपये आंकी गई है।

जंगलों से होता था गांजा सप्लाई

पूछताछ में गिरफ्तार तस्करों ने बताया कि वे लंबे समय से उड़ीसा के मलकानगिरी और आसपास के वन क्षेत्रों से गांजा लेकर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में सप्लाई कर रहे थे। इस बार वे एक बड़ी खेप लेकर पहुंचे थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता से उनका मंसूबा नाकाम हो गया।

NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS Act की धारा 20(B) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल उनसे विस्तृत पूछताछ की जा रही है, ताकि पूरे ड्रग नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा सके। पुलिस को उम्मीद है कि इस कार्रवाई से नशे के कारोबार से जुड़े कई अहम खुलासे होंगे।

read more : CGMSC Scam : मोक्षित कार्पोरेशन के डायरेक्टर शशांक चोपड़ा को ED ने किया गिरफ्तार

Youthwings