बीजापुर में चला बुलडोजर: न्यू बस स्टैंड के पीछे 75 अवैध मकानों पर कार्रवाई
बीजापुर में चला बुलडोजर
बीजापुर: जिले में शुक्रवार को प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए बुलडोजर कार्रवाई शुरू की। न्यू बस स्टैंड के पीछे स्थित अवैध बस्ती में कुल 75 मकानों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
कार्रवाई स्थल पर नगरपालिका बीजापुर, तहसीलदार कार्यालय के अधिकारी और पुलिस बल तैनात हैं। किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।
ग्रामीणों का आरोप: बिना चेतावनी शुरू हुई कार्रवाई
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि वे वर्ष 2022 से यहां मकान बनाकर रह रहे हैं। उनका आरोप है कि कार्रवाई से पहले न तो मुनादी कराई गई और न ही पर्याप्त समय दिया गया। ग्रामीणों ने अधिकारियों से दो दिन की मोहलत मांगी ताकि घरों में रखा जरूरी सामान सुरक्षित निकाल सकें, लेकिन प्रशासन ने उनकी मांग नहीं मानी।
