नया रायपुर में लगी भीषण आग: कई दुकानें जलकर खाक, 1 घंटे बाद पहुंची दमकल की टीम, लोगों में आक्रोश
नया रायपुर में लगी भीषण आग
रायपुर: नया रायपुर स्थित सेक्टर 28 के मिनी मार्केट में सोमवार को भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से पास में स्थित किराना स्टोर, कपड़ा दुकान और अन्य 8–9 दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। इस घटना से व्यापारियों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
दमकल टीम ने आग पर किया काबू
सूचना मिलने के करीब 1 घंटे बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद रहीं, लेकिन शुरुआती देरी की वजह से आग ने काफी तबाही मचाई। फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
read more : छत्तीसगढ़ सूचना आयोग को मिला नया नेतृत्व, Amitabh Jain बने मुख्य सूचना आयुक्त
स्थानीय लोग और व्यापारियों में दहशत
स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। कई व्यापारी बर्बाद हुए सामान को देखकर रो-रोकर परेशान हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन आर्थिक नुकसान बहुत बड़ा बताया जा रहा है।
आग की संभावित वजह और जांच
आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। शुरुआती रिपोर्ट में इसे शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य वजह से जोड़ा जा रहा है। पुलिस और फायर ब्रिगेड मामले की जांच जारी है।
