रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: 55 एक्सप्रेस और 8 पैसेंजर ट्रेनों का टाइम टेबल बदला…

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर

रायपुर: भारतीय रेलवे ने नई समय-सारणी जारी करते हुए ट्रेनों के परिचालन समय में आंशिक बदलाव किया है। इसके तहत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों की टाइमिंग में संशोधन किया गया है। रेलवे के अनुसार कुल 55 एक्सप्रेस और 8 पैसेंजर ट्रेनों के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है।

रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह बदलाव केवल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले स्टेशनों तक ही सीमित रहेगा। SECR क्षेत्र में ट्रेनों के ठहराव और प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है, जबकि अन्य रेलवे जोनों और स्टेशनों पर ट्रेनों की समय-सारणी पहले की तरह यथावत रहेगी।

रेलवे ने बताया कि 01 जनवरी 2026 से नई रेलवे समय-सारणी लागू की जाएगी। हर वर्ष की तरह इस बार भी रेल नेटवर्क की आधारभूत संरचना को और मजबूत करने तथा ट्रेनों की औसत गति बढ़ाने के उद्देश्य से समय-सारणी में संशोधन किया गया है।

नई समय-सारणी लागू होने के बाद मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के कुल यात्रा समय में 10 से 25 मिनट तक की बचत होने की संभावना है। वहीं पैसेंजर ट्रेनों में 5 से 20 मिनट तक समय कम होगा। इससे यात्रियों को समय पर गंतव्य तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की अप और डाउन दिशा में चलने वाली कुल 55 एक्सप्रेस और 8 पैसेंजर गाड़ियों की समय-सारणी में आंशिक बदलाव किया गया है। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले संबंधित ट्रेनों की संशोधित समय-सारणी की जानकारी अवश्य लेने की अपील की है।

देखिए लिस्ट :

Youthwings