गांधी प्रतिमा के सामने कांग्रेस प्रदर्शन पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा का तीखा हमला, कहा- बुद्धि भ्रष्ट हो चुकी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में गांधी और राम के नाम पर बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कांग्रेस के ‘वीबी-जी राम जी बिल’ (वक्फ संशोधन विधेयक?) के विरोध में आजाद चौक स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा के सामने धरने को शर्मनाक करार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बुद्धि भ्रष्ट हो चुकी है। महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन करना बेहद निंदनीय है। गांधीजी ने अंतिम सांस में ‘हे राम’ कहा था और भाजपा ने उनके सिद्धांतों पर काम किया है।

 

विधायक ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे विदेश में पैदा हुए, इसलिए भारतीय संस्कृति नहीं समझते। कांग्रेस का दीया बहुत जल्द बुझने वाला है।

 

केरल मॉब लिंचिंग पर बयान

केरल में छत्तीसगढ़ के युवक की मॉब लिंचिंग मामले पर पुरंदर मिश्रा ने कहा कि राज्य सरकार और नेता लगातार केरल सरकार से संपर्क में हैं। जो भी न्यायसंगत होगा, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

त्योहारों में शांति-सौहार्द की अपील

हाल ही में स्कूल में बच्चों द्वारा सांता क्लॉज बनाने पर बजरंग दल की चेतावनी और कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव के क्रिसमस ट्री लगाने के आमंत्रण पर विधायक ने कहा कि कांग्रेस हर समय लोगों को उकसाने का काम करती है। भारत सर्वधर्म समभाव वाला देश है। सभी संगठनों से अपील है कि ऐसा कोई काम न करें जिससे मनमुटाव बढ़े।

 

उन्होंने कहा कि त्योहारों के समय शांति और सौहार्द बनाए रखें। किसी की भावनाएं आहत करने का इरादा नहीं होना चाहिए। प्रशासन पूरी तरह सजग है। भ्रम फैलाकर लड़ाई कराने की कोशिशें हो रही हैं। कानून हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है।

 

रायपुर में वायरल ड्रग्स वीडियो पर सख्ती की मांग

रायपुर में एक युवक का ड्रग्स लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि युवा किसी के बहकावे या लालच में आकर नशे की लत न लगाएं। उन्होंने पुलिस से मामले में कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया।

 

राजनीतिक बयानबाजी से प्रदेश में त्योहारी माहौल के बीच सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने की चुनौती सामने आ रही है। दोनों पक्षों के नेता एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।

Youthwings