कार में बैठकर सिनेमा का अनोखा अनुभव: छत्तीसगढ़ में पहली Drive-In Movie, सेंध लेक पर दिखेंगी DDLJ और ‘मोहब्बतें’

Drive-In Movie

Drive-In Movie

छत्तीसगढ़ के मनोरंजन जगत में एक ऐतिहासिक पहल होने जा रही है। प्रदेश में पहली बार दर्शकों को Drive-In Movie का आधुनिक और वर्ल्ड-क्लास अनुभव मिलने वाला है। रायपुर स्थित एमएसएमई द फरेबिस (The Farebis) की ओर से यह विशेष आयोजन नया रायपुर के सेंध लेक ग्राउंड में किया जा रहा है।

DDLJ से होगी Drive-In Movie की भव्य शुरुआत

इस खास आयोजन का पहला शो रविवार, 21 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। शाम 5:45 बजे शुरू होने वाले पहले शो में हिंदी सिनेमा की ऐतिहासिक फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ दिखाई जाएगी, जो अपनी रिलीज़ के 30 साल पूरे होने का जश्न मना रही है।

रात में ‘मोहब्बतें’ का दूसरा शो

इसी दिन दर्शकों के लिए दूसरा शो भी रखा गया है। रात 10:25 बजे से सुपरहिट फिल्म ‘मोहब्बतें’ का प्रदर्शन किया जाएगा, जो अपने सिल्वर जुबली वर्ष में प्रवेश कर चुकी है। एक ही दिन में दो यादगार फिल्मों का अनुभव दर्शकों को मिलेगा।

LED वॉल और डबल ऑडियो सिस्टम की अनोखी सुविधा

द फरेबिस की फाउंडर अनंता जायसवाल ने बताया कि Drive-In Movie में फिल्में विशाल LED वॉल पर प्रदर्शित की जाएंगी। दर्शक अपनी-अपनी कार में बैठकर फिल्म का आनंद ले सकेंगे।
फिल्म का ऑडियो FM रेडियो ट्रांसमिशन के जरिए कार के साउंड सिस्टम पर सुना जा सकेगा। इसके साथ ही कार की खिड़की खोलने पर फ्लोर सराउंड साउंड सिस्टम का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा। यह डबल ऑडियो सिस्टम देश में अपने आप में एक अनूठी पहल मानी जा रही है।

read more : कोरबा में आबकारी टीम पर ग्रामीणों का हमला: अधिकारी को बनाया बंधक, मुखबिर व चालक की भी पिटाई

एंट्री-एग्जिट और टाइमिंग की पूरी व्यवस्था

को-फाउंडर मयंक वर्मा के अनुसार,

पहले शो के लिए शाम 4 बजे से गेट खोले जाएंगे

दूसरे शो के लिए रात 9:15 बजे से प्रवेश की अनुमति दी जाएगी

दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एंट्री और एग्जिट अलग-अलग रखे गए हैं।

सुरक्षा और अनुशासन को लेकर सख्त व्यवस्था

आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि शो के दौरान शांति, सुरक्षा और पारिवारिक माहौल बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

नशे की हालत में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित

ड्रिंक्स, खाने-पीने की सामग्री और पालतू जानवर ले जाने की अनुमति नहीं

सभी प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन अनिवार्य

छत्तीसगढ़ में Drive-In Movie का पहला आयोजन

द फरेबिस ग्रुप का यह छत्तीसगढ़ का पहला Drive-In Movie इवेंट है। आयोजकों ने संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में वीकेंड्स और खास मौकों पर ऐसे और भी आयोजन किए जाएंगे। जल्द ही बड़े एंटरटेनमेंट इवेंट्स का पूरा कैलेंडर भी जारी किया जाएगा।

 

Youthwings