पील्लूर–मरवाड़ा मार्ग पर प्रेशर IED बरामद, मौके पर किया गया नष्ट

केरिपु 214 वाहिनी कैंप पील्लूर की टीम ने एरिया डॉमिनेशन और डीमाइनिंग अभियान के दौरान एक प्रेशर IED बरामद किया है। माओवादियों द्वारा यह IED पील्लूर–मरवाड़ा मार्ग से करीब 300 मीटर अंदर कच्चे रास्ते पर लगाया गया था।

सुरक्षा बलों के अनुसार, IED को बीयर की बोतल में प्रेशर सिस्टम के जरिए प्लांट किया गया था। सतर्कता के चलते समय रहते विस्फोटक की पहचान कर ली गई। इसके बाद केरिपु 214 की बीडीडी टीम ने मौके पर ही IED को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई से एक बड़ी घटना टल गई।

Youthwings