बॉम्बे हाई कोर्ट में बड़ी भर्ती, क्लर्क-स्टेनोग्राफर समेत कई पदों पर आवेदन शुरू

बॉम्बे हाई कोर्ट

बॉम्बे हाई कोर्ट

सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट ने भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के तहत क्लर्क, स्टेनोग्राफर, प्यून और ड्राइवर समेत कई पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी 5 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और आवश्यक तकनीकी कौशल निर्धारित किए गए हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

योग्यता मानदंड

क्लर्क और स्टेनोग्राफर पदों के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना अनिवार्य है। साथ ही टाइपिंग और शॉर्टहैंड में दक्षता जरूरी रखी गई है।
प्यून पद के लिए मराठी भाषा का ज्ञान आवश्यक है, जबकि ड्राइवर पद के लिए 10वीं पास होने के साथ वैध ड्राइविंग लाइसेंस और न्यूनतम तीन वर्ष का अनुभव जरूरी है।

आयु सीमा

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 38 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 5 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती में सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें

आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को बॉम्बे हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट bombayhighcourt.nic.in पर जाना होगा।
Recruitment सेक्शन में जाकर संबंधित पद के लिए Apply Online लिंक पर क्लिक करें, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें, आवेदन फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें।

Youthwings