मदिरा प्रेमियों के लिए बुरी खबर, छत्तीसगढ़ में इस दिन बंद रहेगी सभी शराब दुकानें
Chhattisgarh Liquor Scam
रायपुर। गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में 18 दिसंबर (गुरुवार) को ‘शुष्क दिवस’ घोषित किया गया है। इस दिन जिले की सभी देशी और विदेशी शराब दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी और शराब का क्रय-विक्रय प्रतिबंधित रहेगा।
कलेक्टर के निर्देश के अनुसार
कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देशानुसार, राज्य शासन की आबकारी नीति और व्यवस्थापन नियमों के तहत यह फैसला लिया गया है। आदेश में कहा गया है कि सभी प्रकार की मदिरा दुकानें – CS-2, FL-1, कंपोजिट दुकानें और उनसे जुड़े अहाते – 18 दिसंबर को पूर्णतः बंद रहेंगी।
कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
इस दौरान अगर कोई व्यक्ति शराब पीते या पिलाते पकड़ा गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने संबंधित विभागों और मदिरा दुकान संचालकों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
यह कदम गुरु घासीदास जयंती के पावन अवसर पर श्रद्धा और अनुशासन बनाए रखने के लिए उठाया गया है।
