Microsoft का भारत में 1.5 लाख करोड़ का सबसे बड़ा एशियाई निवेश, AI इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी रफ्तार

Microsoft

Microsoft

नई दिल्ली : Microsoft के CEO सत्या नडेला ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को मजबूत करने के लिए कंपनी का अब तक का एशिया में सबसे बड़ा निवेश 17.5 अरब डॉलर (लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपये) करने का ऐलान किया। नडेला ने कहा कि भारत एआई क्रांति का वैश्विक नेतृत्व कर सकता है और माइक्रोसॉफ्ट इस बदलाव में प्रमुख भागीदार बनेगा।

नडेला बोले—भारत एआई क्रांति का अगुआ बन सकता है

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद सत्या नडेला ने कहा कि भारत की एआई क्षमता बेहद प्रभावशाली है। उन्होंने पोस्ट करते हुए कहा— “धन्यवाद पीएम नरेंद्र मोदीजी। भारत की एआई संभावनाओं पर प्रेरणादायक बातचीत के लिए। Microsoft एशिया में अपना सबसे बड़ा निवेश भारत में कर रहा है, जिससे इंफ्रास्ट्रक्चर, स्किल्स और सॉवरेन एआई क्षमताओं को मजबूती मिलेगी।”

मोदी बोले—दुनिया भारत की एआई ताकत को लेकर आशावादी

प्रधानमंत्री मोदी ने भी बैठक को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा—”एआई को लेकर दुनिया भारत पर विश्वास कर रही है। माइक्रोसॉफ्ट का यह बड़ा निवेश भारत के युवाओं को नई दिशा देगा और एआई की ताकत से दुनिया को बेहतर समाधान मिलेंगे।”

read more :Share Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 800 अंक गिरा, निफ्टी 25,900 के नीचे फिसला

मुलाकात में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा

सूत्रों के अनुसार, दोनों नेताओं ने कई अहम विषयों पर विस्तृत चर्चा की, जिनमें शामिल हैं—

डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर

साइबर सुरक्षा

स्टार्टअप सहयोग

सरकार और उद्योग के बीच भविष्य की साझेदारी

Microsoft  के CEO सत्या नडेला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात
Microsoft के CEO सत्या नडेला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भारत में एआई की गति तेज होगी

Microsoft का यह निवेश भारत के एआई इकोसिस्टम में बड़े बदलाव लाएगा। इससे—

डाटा सेंटर और क्लाउड नेटवर्क का विस्तार होगा

स्थानीय एआई मॉडल और भाषा-आधारित तकनीकें विकसित होंगी

सॉवरेन एआई प्रोजेक्ट्स को गति मिलेगी

छात्रों व पेशेवरों के लिए स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू किए जाएंगे

हेल्थ, कृषि, ऊर्जा, शिक्षा और उद्योगों में एआई के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा

विशेषज्ञों का मानना है कि यह निवेश भारत को आने वाले वर्षों में वैश्विक एआई इनोवेशन हब बना सकता है।

 

 

Youthwings