Samantha Ruth Prabhu Marriage: समांथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु ने रचाई शादी, वायरल हुई तस्वीरें
Samantha Ruth Prabhu Marriage: समांथा रुथ प्रभु और निर्देशक राज निदिमोरु की डेटिंग की खबरें लंबे समय से चर्चा में थीं। अब कपल ने अपने रिश्ते को आधिकारिक बनाते हुए शादी कर ली है। सोमवार सुबह, 1 दिसंबर 2025 को दोनों ने तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित ईशा फाउंडेशन के लिंग भैरवी मंदिर में प्राइवेट वेडिंग समारोह में सात फेरे लिए। शादी बेहद सादगी से हुई और इसमें केवल चुनिंदा लोग ही मौजूद थे।

समांथा ने इंस्टाग्राम पर कंफर्म की शादी
शादी के कुछ समय बाद ही समांथा रुथ प्रभु ने इंस्टाग्राम पर अपनी वेडिंग फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में सिर्फ लिखा — “1.12.2025”। इनके पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई। फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने इस नई जोड़ी को दिल खोलकर शुभकामनाएं दीं।

फैमिली मैन 2 से शुरू हुई थी दोनों की नजदीकियां
काम की बात करें तो समांथा और राज पहले भी साथ काम कर चुके हैं। दोनों प्राइम वीडियो की सुपरहिट सीरीज ‘द फैमिली मैन 2’ और ‘सिटाडेल: हनी बनी’ का हिस्सा रह चुके हैं। सीरीज में समांथा एक्ट्रेस थीं, जबकि राज निदिमोरु डायरेक्टर के रूप में जुड़े थे।

वहीं, समांथा जल्द ही नेटफ्लिक्स की ‘रक्त ब्रह्मांड: द ब्लडी किंगडम’ में नजर आने वाली हैं, जिसके को-क्रिएटर और प्रोड्यूसर भी राज निदिमोरु ही हैं।
पूर्व रिश्तों पर एक नजर
पर्सनल लाइफ में समांथा रुथ प्रभु पहले अभिनेता नागा चैतन्य से शादी कर चुकी थीं। साल 2017 में शादी के बाद 2021 में दोनों का तलाक हो गया था।

राज निदिमोरु ने साल 2015 में श्यामली दे से शादी की थी और 2022 में दोनों अलग हो गए थे।
