Chhattisgarh Morning News: सीएम साय आज विधानसभा के विशेष सत्र में होंगे शामिल, कांग्रेस की दिल्ली बैठक में बैज–महंत का मंथन, जमयांग सेरिंग रायपुर में करेंगे समीक्षा… पढ़ें आज सुबह की बड़ी खबरें

Chhattisgarh Morning News

Chhattisgarh Morning News

Chhattisgarh Morning News: छत्तीसगढ़ में आज का दिन राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों से भरा रहेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र में भाग लेंगे, जबकि कांग्रेस दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक करने जा रही है। इसके अलावा जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप ट्रॉफी आज रायपुर पहुंचेगी और धमतरी में 19 नवंबर को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा कार्यक्रम तय है।

सीएम साय आज विधानसभा के विशेष सत्र में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुबह लगभग 10:40 बजे मुख्यमंत्री निवास से विधानसभा के लिए रवाना होंगे।

समय: सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक

उद्देश्य: एक दिवसीय विशेष सत्र में शामिल होना

सत्र समाप्ति के बाद शाम 5:15 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

विधानसभा सत्र में तीन दिवंगत नेताओं को दी जाएगी श्रद्धांजलि

आज बुलाए गए इस विशेष सत्र में, स्व. रजनीताई उपासने, स्व. बनवारीलाल अग्रवाल, स्व. राधेश्याम शुक्ल को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके साथ ही सभापति तालिका की घोषणा और विधानसभा की 25 वर्षीय संसदीय यात्रा पर चर्चा होगी। सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों दलों के विधायक इसमें भाग लेंगे।

जमयांग सेरिंग आज रायपुर में संभागीय बैठक करेंगे

छत्तीसगढ़ SIR प्रभारी और लद्दाख के पूर्व सांसद जमयांग सेरिंग नामयांग आज रायपुर में संभागीय बैठक करेंगे। वे SIR प्रक्रिया को लेकर पदाधिकारियों को निर्देश देंगे। वे इन दिनों छत्तीसगढ़ के 6-दिवसीय दौरे पर हैं।

दिल्ली में आज कांग्रेस की बैठक – बैज और महंत होंगे शामिल

कांग्रेस आज दिल्ली में अहम बैठक करने जा रही है, जिसमें दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत शामिल होंगे। इस बैठक में बिहार चुनाव में मिली हार और SIR प्रक्रिया पर रणनीति बनाई जाएगी। इसके अलावा जिलाध्यक्षों की सूची पर भी चर्चा होने की संभावना है।

जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप ट्रॉफी आज पहुंचेगी रायपुर

एफआईएच जूनियर मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 28 नवंबर से चेन्नई में आयोजित होगा। इससे पहले वर्ल्ड कप ट्रॉफी आज 18 नवंबर को रायपुर पहुंचेगी।

छत्तीसगढ़ हॉकी अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने बताया:

यह दूसरा मौका है जब हॉकी वर्ल्ड कप ट्रॉफी रायपुर आ रही है। इससे पहले 2022 में भी ट्रॉफी रायपुर लाई गई थी।

19 नवंबर को धमतरी आएंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

धमतरी में बुधवार को बड़ा कार्यक्रम आयोजित होगा।

स्थान: एकलव्य खेल मैदान

कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीएम साय शामिल होंगे। इसी दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त का सीधा प्रसारण भी कराया जाएगा। कार्यक्रम के बाद मंत्री चौहान किसान कल्याण योजनाओं पर संबोधन देंगे।

आज रायपुर में होने वाले प्रमुख कार्यक्रम

1. सहकारिता सम्मेलन

स्थान: होटल सयाजी, जीई रोड, मैग्नेटो मॉल के पीछे

समय: सुबह 10 बजे से

2. गौ कथा

स्थान: गोदड़ीवाला धाम, देवपुरी

समय: शाम 7 – रात 9 बजे

3. नि:शुल्क मॉक इंटरव्यू (PSC मुख्य परीक्षा)

संस्था: विकास परिषद रायपुर

स्थान: नूतन स्कूल, टिकरापारा

समय: सुबह 9 – दोपहर 12 बजे

4. भागवत कथा

कथा व्यास: पं. पंकज भूषण मिश्र (सीपत वाले)

स्थान: चंद्राकर छात्रावास, महादेव घाट

समय: दोपहर 2:30 बजे से

Youthwings