89 साल के धर्मेंद्र की हालत नाजुक: वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं बॉलीवुड के ‘हीमैन’

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और ‘हीमैन’ कहे जाने वाले धर्मेंद्र की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। पिछले हफ्ते उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब ताजा जानकारी के अनुसार, उनकी हालत अचानक खराब होने पर उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।

डॉक्टरों की टीम लगातार कर रही निगरानी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धर्मेंद्र की देखभाल के लिए वरिष्ठ डॉक्टरों की एक विशेष टीम बनाई गई है, जो लगातार उनके स्वास्थ्य की स्थिति पर नजर रखे हुए है।

Youthwings