ट्रैक्टर के हाइड्रोलिक चेंबर से 117 किलो गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

बलरामपुर : बसंतपुर थाना पुलिस की सतर्कता से नाकाम हुई तस्करी की बड़ी कोशिश छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पुलिस ने नशे के कारोबार पर एक बड़ी कार्रवाई की है।

बसंतपुर थाना पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना पर चेकिंग अभियान चलाते हुए एक संदिग्ध ट्रैक्टर को रोका। तलाशी के दौरान ट्रैक्टर के हाइड्रोलिक चेंबर से 117 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 23 लाख 40 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि गांजा तस्करी में उपयोग किए जा रहे ट्रैक्टर (कीमत लगभग 2 लाख रुपये) को भी जब्त कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह गांजा उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश में जुट गई है।

 

Youthwings