Embryo in Dustbin: मेकाहारा हॉस्पिटल से हैरान कर देने वाला मामला, महिलाओं का डस्टबिन में भ्रूण फेंकते हुए वीडियो वायरल
Embryo in Dustbin: राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मेकाहारा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बुधवार को अस्पताल के इमरजेंसी गेट के बाहर लगे कूड़ेदान में एक नवजात भ्रूण का शव पाया गया। भ्रूण को पॉलीथिन में लपेटकर फेंका गया था। इस घटना से अस्पताल के स्टाफ और मौजूद लोगों में आक्रोश और भय का माहौल फैल गया।
CCTV फुटेज से बड़ा खुलासा:
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत अस्पताल परिसर में लगे CCTV कैमरों की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दो बुर्का पहनी महिलाएं कचरे के डिब्बे के पास पहुंचीं और भ्रूण को वहां फेंककर चली गईं।
पुरुषों की संलिप्तता की आशंका:
फुटेज में यह भी देखा गया कि उन दोनों महिलाओं को दो पुरुष स्कूटी से उतारकर गए थे। पुलिस को शक है कि ये पुरुष भी इस घिनौनी हरकत में शामिल हो सकते हैं। फिलहाल चारों आरोपी अज्ञात हैं और पुलिस उनकी पहचान में जुटी है।
अस्पताल प्रशासन पर उठे सवाल:
इस घटना ने मेकाहारा अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने दावा किया था कि मुख्य द्वार पर कड़ी निगरानी और सुरक्षा रहती है, लेकिन इस घटना ने उन दावों की सच्चाई पर सवालिया निशान लगा दिए हैं।
पुलिस की जांच तेज:
मौदहापारा थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस अब अस्पताल परिसर के CCTV फुटेज और स्टाफ से पूछताछ कर रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
