Bijapur Naxal News: नक्सलियों की कायराना करतूत, दो ग्रामीणों की बेरहमी से हत्या, गांव में मचा हड़कंप

Bijapur Naxal News

Bijapur Naxal News

बीजापुर: जिले से एक बार फिर नक्सल हिंसा की वारदात सामने आई है। नक्सलियों ने दो निर्दोष ग्रामीणों की धारदार हथियार से हत्या कर दी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है। यह घटना उसूर थाना क्षेत्र के नेलाकांकेर गांव की है, जहां शुक्रवार, 24 अक्टूबर की रात नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया।

मृतकों की पहचान रवि कट्टम (25) और तिरुपति सोढ़ी (38) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रवि कट्टम का भाई सीआरपीएफ में जवान है, जिसके चलते नक्सलियों ने बदले की भावना से हमला किया हो सकता है।

घर से बाहर बुलाकर की गई हत्या

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार रात नक्सलियों ने दोनों युवकों को घर से बाहर बुलाया और धारदार हथियार से बेरहमी से मार डाला। हत्या के बाद नक्सली गांव से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में भय का माहौल छा गया है।

पुलिस और सुरक्षा बल सतर्क

सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षाबलों की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है ताकि हमलावर नक्सलियों का सुराग मिल सके। पुलिस का मानना है कि यह घटना बदले की कार्रवाई का हिस्सा हो सकती है।

Youthwings